How to get rid of Cockroaches overnight: सिर्फ 10 रुपये के इस स्प्रे से दूर भागेंगे कॉकरोच, जान लीजिए बनाने का तरीका

आपने अक्सर देखा होगा कि घर में जरा सी गंदगी जमा हो जाए तो कॉकरोच आ जाते हैं. कॉकरोच हर हालत में जिन्दा रहने वाला इन्सेक्ट है. इसी कारण ये एक बार आ जाएं तो इन्हें खत्म करना बहुत मुश्किल होता है.

cockroach (Photo/Unsplash)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST
  • एक रात में कॉकरोच का सफाया होगा
  • कॉकरोच भगाने का सबसे सरल नुस्खा

घर में कॉकरोच की समस्या लगभग हर किसी ने झेली है. कॉकरोच हर हालत में जिन्दा रहने वाला इन्सेक्ट है. इसी कारण ये एक बार आ जाएं तो इन्हें खत्म करना बहुत मुश्किल होता है. खासकर किचन और बाथरूम में कॉकरोच न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनते हैं.

कॉकरोच भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ-साथ कई बार सेहत के लिए हानिकारक भी होते हैं. ऐसे में अगर आपको एक सस्ता, आसान और असरदार उपाय ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसे आप मात्र 10 रुपये में तैयार कर सकते हैं. इसे एक बार स्प्रे करने के बाद कॉकरोच आपके घर की तरफ दोबारा नहीं देखेंगे.

क्यों बढ़ती है कॉकरोच की समस्या
आपने अक्सर देखा होगा कि घर में जरा सी गंदगी जमा हो जाए तो कॉकरोच आ जाते हैं. कॉकरोच आमतौर पर गंदगी, नमी और खाने के बचे हुए टुकड़ों की वजह से घरों में पनपते हैं. बारिश के मौसम में या किचन की सफाई में थोड़ी लापरवाही होने पर इनकी संख्या तेजी से बढ़ जाती है. यही वजह है कि समय रहते इनसे छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है.

घरेलू नुस्खा बनाने के लिए क्या चाहिए?
इस आसान उपाय को बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चीजों से ही यह स्प्रे तैयार किया जा सकता है:

  • 1 प्याज

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा

  • 1 चम्मच बेकिंग पाउडर

  • थोड़ा सा पानी

ऐसे तैयार करें कॉकरोच भगाने का स्प्रे

  • सबसे पहले एक प्याज लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इसे मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बना लें और फिर उसका रस निकाल लें.

  • इसके बाद इस रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छे से चलाएं. जब इसमें बनने वाली झाग थोड़ी कम हो जाए, तब इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे पतला कर लें.

  • अब इस तैयार घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें.

कैसे करें इस स्प्रे का इस्तेमाल

  • इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं, जैसे किचन के कोने, सिंक के नीचे, गैस चूल्हे के आसपास, अलमारी के पीछे या बाथरूम के ड्रेन के पास.

  • रोजाना या एक दिन छोड़कर इसका इस्तेमाल करने से कॉकरोच की संख्या में कमी देखने को मिल सकती है. लगातार उपयोग करने पर ये पूरी तरह खत्म भी हो सकते हैं.

  • प्याज की तेज गंध और बेकिंग सोडा-बेकिंग पाउडर का मिश्रण कॉकरोच के लिए अनुकूल नहीं होता. यह उनके शरीर पर असर डालता है और उन्हें उस जगह से दूर रहने पर मजबूर करता है.

  • अगर आप महंगे केमिकल्स से बचना चाहते हैं और एक घरेलू, किफायती समाधान ढूंढ रहे हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED