Kitchen Hack: इस तरह पैक करें रोटी, बिलकुल भी नहीं होंगी गीली और चिपचिपी.. जानें सीक्रेट ट्रिक

कई बार रोटियों को सही तरीके से पैक न करने की वजह से वे टिफिन में गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्म रोटी को तुरंत बंद डिब्बे में रख दिया जाता है.

Representative Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:53 PM IST

भारत में रोटी हमारे डेली मील का अहम हिस्सा है. सुबह के नाश्ते में पराठा, लंच में रोटी और सफर के दौरान पूरी खाना लोग काफी पसंद करते हैं. अक्सर बच्चों के स्कूल टिफिन, ऑफिस जाने वालों के लंच बॉक्स या यात्रा के दौरान रोटियां पैक की जाती हैं. 

कई बार रोटियों को सही तरीके से पैक न करने की वजह से वे टिफिन में गीली और चिपचिपी हो जाती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्म रोटी को तुरंत बंद डिब्बे में रख देने से भाप बनती है, जो बाद में पानी में बदलकर रोटियों को गीला कर देती है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो कुछ आसान तरीकों को अपनाकर रोटियों को लंबे समय तक मुलायम और ताज़ा बनाए रख सकते हैं.

रोटियां पैक करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
टिफिन में रोटियां पैक करते समय सबसे जरूरी बात यह है कि उन्हें बहुत ज्यादा गर्म हालत में पैक न करें. पहले रोटियों को थोड़ी देर खुला छोड़ दें ताकि उनकी भाप निकल जाए. इसके बाद रोटी को बीच से मोड़ लें और हल्का सा रोल कर लें. इससे रोटी की नमी बैलेंस्ड रहती है और वह ज्यादा समय तक नरम बनी रहती है.

टिशू पेपर में रोटी पैक करने का तरीका
रोटियों को टिफिन में रखने के लिए टिशू पेपर का इस्तेमाल करना एक अच्छा तरीका है. हल्की ठंडी हो चुकी रोटियों को पहले मोड़कर या रोल करके एक साथ रखें और फिर टिशू पेपर में अच्छी तरह लपेट दें. ध्यान रखें कि रोटियां पूरी तरह से टिशू के अंदर ढकी हों. इससे एक्स्ट्रा नमी टिशू सोख लेता है और रोटियां गीली नहीं होतीं.

कैसे कपड़े में पैक करें रोटी
रोटियां पैक करने के लिए साफ सूती या मलमल का कपड़ा भी बहुत अच्छा रहता है. कपड़े में लिपटी रोटियां न तो गीली होती हैं और न ही जल्दी सूखती हैं. इससे रोटियां कई घंटों तक नरम बनी रहती हैं. आजकल बाजार में रोटियों को रखने के लिए खास मलमल के कपड़े भी मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल घर के हॉटकेस में भी किया जा सकता है.

फॉयल पेपर का करें इस्तेमाल
अक्सर लोग खाने को पैक करने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बहुत गर्म रोटी या खाना सीधे फॉयल में पैक करना सही नहीं है. अगर फॉयल पेपर का इस्तेमाल करना ही पड़े तो पहले रोटियों को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद ही उन्हें फॉयल में लपेटकर टिफिन में रखें. पहले उनकी भाप निकलने दें, फिर पैक करें.

 

Read more!

RECOMMENDED