ऑफिस में लोग हर रोज कई घंटे बिताते हैं. ऐसे में उनके लिए काम की जगह का माहौल अच्छा होना बहुत जरूरी है. लेकिन कई बार ऑफिस में गॉसिप, बेवजह की पॉलिटिक्स, नेगेटिव बातें और काम का ज्यादा प्रेशर बढ़ जाता है. इससे इंसान मानसिक रूप से थकने लगता है, जिसका सीधा असर काम पर पड़ता है और इंसान का कॉन्फिडेंस लो होता है. ऐसे माहौल को कई लोग टॉक्सिक वर्कप्लेस कहते हैं.
अगर आपके ऑफिस में भी ऐसा माहौल है, तो हर बात को अपने ऊपर लेने की जरूरत नहीं है. कुछ छोटी आदतों की मदद से आप खुद को नेगेटिविटी से दूर रख सकते हैं.
अगर आप चाहते हैं कि आप हर किसी को खुश रखें, तो ऑफिस में ऐसा करना संभव नहीं है. अगर कोई बातचीत आपको परेशान करती है, तो उससे दूरी बनाएं. हर गॉसिप या ऑफिस की पॉलिटिक्स में शामिल न हों. केवल जरूरत होने पर ही अपनी बात शांत तरीके से रखें.
टॉक्सिक माहौल में कई बार ऐसा लगता है कि परेशानी सिर्फ आपके साथ है. ऐसे समय में किसी भरोसेमंद दोस्त या कोवर्कर से बात करें. अपनी बात शेयर करने से मन हल्का हो सकता है. साथ ही, आपको समस्या को दूसरे नजरिए से देखने में मदद मिल सकती है.
कई लोग ऑफिस की टेंशन को घर ले जाते हैं, जबकि यह गलत है. आप काम का तनाव घर तक लेकर न जाएं. ऑफिस के बाद कुछ समय अपनी पसंद के काम में लगाएं. आप वॉक कर सकते हैं. म्यूजिक सुन सकते हैं. किताब पढ़ सकते हैं या मेडिटेशन कर सकते हैं. इससे दिमाग को आराम मिलता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है.
ऑफिस में होने वाली हर बातचीत का हिस्सा बनना जरूरी नहीं है. खासकर किसी कोवर्कर के बारे में बुरा बोलने या सुनने से बचें. अगर कोई बातचीत लगातार नेगेटिव हो रही है, तो वहां से निकल जाना बेहतर है. अपनी एनर्जी अपने काम और करियर पर लगाएं.
ऑफिस की परेशानी को घर तक लेकर जाना आपकी थकान बढ़ा सकता है. काम खत्म होने के बाद खुद को ऑफिस से अलग करने की कोशिश करें. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं. अपनी पसंद की चीजें करें. इससे अगले दिन काम पर ज्यादा शांत और फ्रेश महसूस कर सकते हैं.