How to Clean Steel Gate and Railing: काला हो गया है स्टील का गेट... रेलिंग पर लग गया है जंग, ऐसे करें सफाई, 5 मिनट में चकाचक हो जाएगा साफ

Removing rust from stainless steel: यदि आपके स्टील के गेट और रेलिंग पर काले धब्बे या जंग लग गए हैं तो परेशान न हों. हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप चंद मिनटों में गंदे स्टील के गेट और रेलिंग को शीशे जैसा चमका सकते हैं. विनेगर, बेकिंग सोडा और नींबू के जरिए स्टील के गेट और रेलिंग की चमक लौट आएगी.

Steel Gate and Railing
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

स्टील के गेट और रेलिंग घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. कई बार धूल-मिट्टी, बारिश के पानी और प्रदूषण के चलते स्टील के गेट और रेलिंग की चमक फीकी पड़ने लगती है. यदि आपके स्टील के गेट और रेलिंग पर काले धब्बे या जंग लग गए हैं तो परेशान न हों. हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप चंद मिनटों में गंदे स्टील के गेट और रेलिंग को शीशे जैसा चमका सकते हैं. 

ऐसे चमकाएं स्‍टील के गेट और रेलिंग 
1. विनेगर: स्‍टील के गेट और रेलिंग को विनेगर यानी सफेद सिरका का इस्‍तेमाल करके चमका सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिलाएं. फिर इस घोल से स्टील गेट और रेलिंग पर स्प्रे करें. इसके बाद 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर एक मुलायम सूती कपड़े से इसे पोंछ लें. आपको मालूम हो कि सिरके में मौजूद एसिड गेट और रेलिंग का चाकचक साफ कर देगा.

2. बेकिंग सोडा और नींबू 
स्‍टील के गेट और रेलिंग पर लगा जंग हो या गहरे काले धब्बे हों आर बेकिंग सोडा और नींबू का इस्तेमाल करके इन्हें हटा सकते हैं. इसके लिए आपको बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना होगा. फिर 
इस पेस्ट को जंग या काले धब्बे वाले जगह पर लगाकर 15-20 मिनट तक के लिए छोड़ना होगा. फिर किसी पुराने टूथब्रश से हल्का रगड़ना होगा और अंत में पानी से धोना होगा. ऐसा करने से स्टील गेट और रेलिंग एकदम नया जैसा दिखने लगेगा.

3. डिश सोप और गुनगुना पानी
स्‍टील के गेट और रेलिंग पर जमी धूल को हटाने के लिए डिश सोप और गुनगुना पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुनगुने पानी में थोड़ा सा लिक्विड डिश सोप मिलाना होगा. इसके बाद इस घोल में एक स्पंज को भिगोकर गेट और रेलिंग की सफाई कर दें. फिर सूखे सूती कपड़े से गेट और रेलिंग को पोंछना न भूलें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो पानी के निशान रह सकते हैं.

4. जैतून का तेल या बेबी ऑयल
स्‍टील के गेट और रेलिंग को चकाचक साफ रखने के लिए आप जैतून का तेल या बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्टील गेट और रेलिंग की सफाई करने के बाद एक मुलायम कपड़े पर दो से तीन बूंद जैतून का तेल या बेबी ऑयल लें. फिर इसे रेलिंग और गेट पर हल्के हाथों से रगड़ें. ऐसा करने से न सिर्फ चमक आएगी बल्कि धूल भी कम जमेगी.

5. लोहे की रेलिंग पर जंग को ऐसे छुड़ाएं
रेलिंग से जंग हटाने के लिए रेगमाल या तार वाले ब्रश से रेलिंग को रगड़ें. इससे ढीली जंग और पुरानी पपड़ी हट जाएगी. जंग हटाने वाला केमिकल भी यूज कर सकते हैं. यदि जंग बहुत अधिक है तो बाजार से रस्ट रिमूवर या WD-40 स्प्रे को खरीदकर इस्तेमाल करें. इसे लगाकर थोड़ी देर छोड़ दें और फिर रगड़कर साफ कर लें. रेलिंग को साफ कपड़े से पोंछ लें ताकि धूल या जंग के कण न रहें जंग हटाने के बाद रेलिंग पर Anti-rust Primer का एक कोट लगाएं. यह दोबारा जंग लगने से रोकता है. आप प्राइमर सूखने के बाद अच्छी क्वालिटी का मेटल पेंट भी रेलिंग पर कर सकते हैं.


 

Read more!

RECOMMENDED