गर्मियों में मन हो जाता है खराब, जब सुबह नहीं होता पेट खाली, करें ये 5 उपाय... तुरंत होगी समस्या दूर

कई लोगों को कब्ज की समस्या होती है और गर्मी में ये समस्या और परेशान करती है. जानें कैसे इस समस्या को आप खुद से दूर कर सकते हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:34 AM IST

गर्मियों के मौसम में कई लोगों को सुबह उठने के बाद पेट ठीक से फ्रेश न होने की समस्या होने लगती है. इसकी वजह से दिनभर भारीपन, गैस, बेचैनी और सुस्ती महसूस हो सकती है. कई बार लोग इसे मामूली बात समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना शरीर के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.

गर्मी बढ़ने पर शरीर में पानी की कमी होने लगती है. पर्याप्त पानी न पीने, फाइबर कम खाने, देर रात तक जागने, ज्यादा तला-भुना खाने और शारीरिक गतिविधि कम होने की वजह से पाचन तंत्र की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. यही कारण है कि सुबह पेट आसानी से साफ नहीं हो पाता.

1. सुबह उठते ही पिएं वर्म वाटर
रातभर शरीर कई घंटे बिना पानी के रहता है. सुबह खाली पेट एक से दो गिलास गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है. पेट साफ होने में मदद मिल सकती है.

2. खूब खाएं फाइबर
फल, सलाद, खीरा, ककड़ी, पपीता, तरबूज, ओट्स और साबुत अनाज जैसी चीजें फाइबर से भरपूर होती हैं. फाइबर आंतों की गति को बेहतर बनाता है और पेट को नियमित रूप से साफ रखने में मदद करता है.

3. फ्रेश होने से पहले करें 2 टाइम करें वॉक
सुबह या शाम 20 से 30 मिनट टहलना पाचन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. शरीर की हलचल बढ़ने से आंतें बेहतर तरीके से काम करती हैं और पेट को फ्रेश होने में आसानी होती है.

4. प्रोबायोटिक ज्यादा से ज्यादा खाना शुरू करें
दही, छाछ और कुछ फर्मेंटेड फूड्स में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं. ये आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और पाचन प्रक्रिया को मजबूत करते हैं. कोशिश करें कि खाने में इन्हें जरूर जोड़ें. 

5. रोज सुबह तय समय पर ही होएं फ्रेश
विशेषज्ञों के मुताबिक रोज एक ही समय पर उठने और फ्रेश होने से शरीर को एक समय की आदत हो जाती है. साथ ही शारीरिक जैविक घड़ी को भी बेहतर बनाती है. जल्दबाजी या समय बदलते रहने से भी पेट साफ होने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. साथ ही अगर अलग टाइम पर फ्रेश होते भी हैं तो ठीक से नहीं हो पाते. 

ये जानकारी सामान इंफोर्मेशन के आधार पर दी जा रही है. लेकिन अगर समस्या गंभीर और लंबे समय तक बनी रहे या इसके साथ पेट दर्द, खून आना या अचानक वजन कम होने जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें. 

ये भी पढ़ें

 

Read more!

RECOMMENDED