Foot Care: कई महंगे प्रोडक्ट्स की जगह एक टमाटर है काफी.. डेड स्किन होगी साफ, और पैरों पर आएगी नई चमक.. जानें क्या है राज़

कई लोग फुट केयर के लिए काफी महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. जबकि किचन में रखा एक टमाटर आपकी पूरी फुट स्किन केयर के लिए काफी होता है. साथ ही ये नेचुरल भी होता है और किफायती भी.

Tomato Foot Scrub
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

चेहरे की खूबसूरती पर तो हम अक्सर ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की देखभाल कई बार नजरअंदाज हो जाती है. धूल, मिट्टी, धूप और रोजमर्रा की भागदौड़ के कारण पैरों की त्वचा रूखी, बेजान और काली पड़ने लगती है. ऐसे में कुछ लोग महंगे फुट केयर प्रोडक्ट्स खरीदने लगते हैं. पर महंगे फुट केयर प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद एक साधारण टमाटर भी पैरों की सफाई और देखभाल में काफी मदद कर सकता है. 

टमाटर नेचुरल रूप से त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करता है. यह त्वचा पर जमा गंदगी को साफ करने के साथ-साथ टैनिंग कम करने में भी मदद कर सकता है. नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से पैरों की त्वचा पहले से ज्यादा साफ, मुलायम और फ्रेश नजर आने लगती है. 

किस तरह का टमाटर लें?
स्क्रब बनाने के लिए एक अच्छी तरह पका हुआ ताजा टमाटर लें. बहुत ज्यादा कच्चा या सख्त टमाटर इस्तेमाल न करें, क्योंकि नरम टमाटर का रस त्वचा पर बेहतर तरीके से काम करता है. टमाटर को बीच से दो बराबर हिस्सों में काट लें ताकि उसे सीधे पैरों पर लगाया जा सके.

स्क्रब कैसे देगा बेहतर रिजल्ट
अगर आप बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो टमाटर के कटे हुए हिस्से पर थोड़ी सी चीनी या कॉफी पाउडर लगा सकते हैं. चीनी त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है, जबकि कॉफी डेड स्किन हटाकर त्वचा को स्मूद बनाने में सहायक होती है. इससे स्क्रब का असर और बढ़ जाता है.

स्क्रबिंग से पहले पैर करें साफ
स्क्रब करने से पहले पैरों को 5 से 10 मिनट तक गुनगुने पानी में भिगोकर रखें. इससे त्वचा नरम हो जाती है और जमा हुई गंदगी आसानी से निकलने लगती है. चाहें तो पानी में थोड़ा नमक या हल्का शैंपू भी मिला सकते हैं.

कैसे करें टमाटर से स्क्रब
अब टमाटर को पैरों पर हल्के हाथों से रगड़ें. एड़ियों, तलवों और उंगलियों के बीच वाले हिस्सों पर खास ध्यान दें, क्योंकि इन जगहों पर सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. करीब 5 से 10 मिनट तक गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें ताकि टमाटर का रस त्वचा में अच्छी तरह पहुंच सके.

आखिर में मॉइस्चराइज़र लगाना न भूलें
स्क्रब करने के बाद पैरों को 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह पोंछ लें. अब कोई अच्छा मॉइस्चराइज़र, नारियल तेल या फुट क्रीम लगाएं. इससे त्वचा में नमी बनी रहेगी और पैर लंबे समय तक मुलायम व स्वस्थ दिखाई देंगे.

 

Read more!

RECOMMENDED