Nail Art Hacks at Home: ब्यूटी पार्लर के खर्चे होंगे कम... घर पर इस तरह करें नेल स्टाइल, कम खर्चे में मिलेगा असरदार रिजल्ट

नेल आर्ट एक ऐसी चीज है, जो हर लड़कियों को पसंद आती है. लेकिन इसका खर्चा इतना होता है कि इसको हर बार करवाना मुमकिन नहीं. ऐसे में आप आसानी से घर पर इस तरह नेल आर्ट को कर सकती हैं.

नेल आर्ट
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

सुंदर नाखून एक ऐसी चीज हैं जो लड़कियों की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती हैं. आज हम आपको ऐसे ही नेल आर्ट के तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप पार्लर के हजारों रुपए बचा सकती हैं और घर पर ही सुंदर नेल आर्ट कर सकती हैं. इन्हें करना बहुत आसान है और ये मिनटों में हो जाते हैं, जिसके लिए आपको महंगे चीजों को खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ती. 


फस्ट प्रोसेस
सबसे पहले पुराने नेल पेंट को नाखूनों से हटाएं. इसके बाद घीस कर नाखूनों को मनचाहा आकार दें. फिर नाखूनों को पानी में डालें. पानी गुनगुना रखें, पानी में 5 मिनट नाखून भिगोने से क्यूटिकल नरम हो जाते हैं, जिससे उन्हें हटाना आसान हो जाता है. क्यूटिकल को हटा कर हाथों को सुखा लें और उन पर मॉइस्चराइजर लगाएं. 


दो रंग से आसान डिजाइन
यह तरीका सबसे आसान है. पहले पूरा नाखून एक रंग से पेंट करें और सूखने दें. अब दूसरे रंग से छोटी लाइन या बिंदु बनाएं. आप डिडाइन के लिए टूथपिक का इस्तेमाल कर सकती हैं. यह सिंपल डिजाइन भी बहुत स्टाइलिश लगता है.

डिजाइन का दूसरा आइडिया 
आप नाखूनों पर छोटे-छोटे डॉट बना सकते हैं, इन्हें बनाना बहुत आसान है. चाहें तो छोटे-छोटे फूल-पत्ते और भी बहुत कुछ नाखूनों पर बना सकती हैं. ये आसान डिजाइन है, जिसको कोई भी आसानी से घर पर ही बना सकता है. इन डिजाइन को बनाने के लिए आप स्केच कलर से भी बना सकती है. फाइनल टच के बाद पता भी नहीं चलेगा कि यह स्केच कलर से बने थे. 
स्केच कलर से डिजाइन बनाना आसान होता है और यह जल्दी सूख भी जाते हैं. यकीन मानिए यह बहुत काम का हैक है. 

फाइनल टच 
पूरे डिजाइन पर व्हाइट नेल पेंट की कोट चढ़ाएं. व्हाइट नेल पेंट ट्रांसपेरेंट होता है, जिससे डिजाइन खिल कर सामने आते हैं और साइन करते हैं. फिर नेल्स को अच्छे से सुखा लें. तुरंत किसी पार्टी या इवेंट में जाने के लिए यह डिजाइन हैक्स एकदम परफेक्ट हैं. आप इसे मिनटों में बना सकती हैं और अपने नाखूनों के डिजाइन को अपने दोस्तों के आगे शौ ऑफ कर सकती हैं. 
 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED