खूबसूरत और साफ-सुथरे पैर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं. आमतौर पर लोग चेहरे और बालों की देखभाल पर तो काफी ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. धूल-मिट्टी, पसीना, लगातार जूते-चप्पल पहनना और सही केयर न मिलने के कारण पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है, एड़ियां फटने लगती हैं और नाखूनों की चमक भी कम हो जाती है. ऐसे में पैरों को साफ, मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने के लिए समय-समय पर पेडीक्योर करना जरूरी होता है. हालांकि हर बार पार्लर जाना संभव नहीं होता. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान और नेचुरल चीजों की मदद से आप घर पर ही पार्लर जैसा पेडिक्योर कर सकती हैं.
गुनगुने पानी में पैरों को भिगोएं
पेडिक्योर की शुरुआत पैरों को साफ करने से होती है. इसके लिए सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें. इसमें थोड़ा सा नमक, नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला लें. अब अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक इस पानी में डुबोकर रखें. इससे पैरों की गंदगी और मैल नरम हो जाते हैं और त्वचा की अच्छी तरह सफाई हो जाती है.
नेचुरल स्क्रब से हटाएं डेड स्किन
जब पैर पानी में अच्छी तरह भिगो जाएं, तो उन्हें बाहर निकाल लें. अब चावल का आटा, शहद और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें. इस स्क्रब को पैरों और एड़ियों पर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे डेड स्किन निकलने लगती है और त्वचा मुलायम बनने लगती है.
एड़ियों और नाखूनों की करें सफाई
स्क्रब करने के बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों को धीरे-धीरे साफ करें. इससे एड़ियों की सख्त और फटी त्वचा हटने लगती है. इसके बाद नाखूनों को ट्रिम करें और नेल ब्रश की मदद से नाखूनों के आसपास जमी गंदगी को साफ करें. इससे पैर ज्यादा साफ और सुंदर नजर आते हैं.
पैरों पर लगाएं नेचुरल पैक
पैरों को पोषण देने के लिए आप एक आसान नेचुरल पैक भी लगा सकती हैं. इसके लिए बेसन, दही और हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पैक को पैरों पर लगाकर करीब 10 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें. इससे त्वचा में निखार आता है और पैर ज्यादा फ्रेश दिखते हैं.
मॉइश्चराइजर से करें मसाज
पेडिक्योर के आखिरी स्टेप में पैरों को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करना जरूरी होता है. इसके लिए नारियल तेल, बादाम तेल या एलोवेरा जेल से पैरों की हल्की मसाज करें. इससे त्वचा गहराई से हाइड्रेट होती है और पैर लंबे समय तक मुलायम व चमकदार बने रहते हैं.
ये भी पढ़ें: