आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, खराब खानपान और तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर दिखाई देता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और हेल्दी दिखे. हालांकि ग्लोइंग स्किन पाना कोई जादू नहीं है, बल्कि सही स्किनकेयर रूटीन और अच्छी आदतों का नतीजा है. अगर आप भी सिर्फ एक हफ्ते में अपनी त्वचा में निखार लाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी है. इसके बाद सही तरीके से क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग करने से त्वचा में प्राकृतिक चमक लाई जा सकती है.
सबसे पहले जानें अपनी स्किन टाइप
हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. मुख्य रूप से स्किन पांच प्रकार की होती है. ड्राई, ऑयली, कॉम्बिनेशन, नॉर्मल और सेंसिटिव स्किन. सही स्किनकेयर के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी त्वचा किस प्रकार की है. इसके लिए सबसे पहले किसी माइल्ड फेस क्लेंजर से चेहरा साफ करें और तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं. करीब 30 मिनट बाद एक टिश्यू पेपर को माथे और नाक यानी टी-जोन पर हल्के से दबाएं. अगर टिश्यू पर ज्यादा तेल दिखे तो आपकी स्किन ऑयली है. अगर त्वचा खींची हुई और रूखी लगे तो स्किन ड्राई है. टी-जोन ऑयली और बाकी चेहरा सामान्य या सूखा हो तो कॉम्बिनेशन स्किन मानी जाती है. वहीं अगर चेहरा लाल या जलन महसूस करे तो स्किन सेंसिटिव हो सकती है.
CTM रूटीन है जरूरी
त्वचा को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए CTM यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग रूटीन अपनाना बेहद जरूरी माना जाता है. इसे रोज सुबह और रात में फॉलो करने से चेहरे पर निखार आता है. ड्राई और सेंसिटिव स्किन वाले लोग दिन में एक बार ही फेस क्लेंजिंग करें, क्योंकि ज्यादा क्लेंजिंग त्वचा को और ज्यादा रूखा बना सकती है. वहीं ऑयली स्किन वाले लोग दिन में दो बार चेहरा साफ कर सकते हैं.
चेहरे की सही तरीके से करें सफाई
चेहरे को साफ करने के लिए हमेशा हल्के और सौम्य फेस क्लींजर का इस्तेमाल करें. सबसे पहले गुनगुने पानी से चेहरा धोएं ताकि त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल हट सके. इसके बाद उंगलियों की मदद से क्लींजर को गोलाकार तरीके से चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर साफ पानी से धोकर तौलिए से हल्के हाथों से सुखाएं.
टोनर और मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल
चेहरा साफ करने के बाद टोनर लगाने से त्वचा फ्रेश महसूस करती है और ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है. कॉटन की मदद से टोनर को टी-जोन और चेहरे पर लगाएं. हालांकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन वाले लोग हल्के टोनर का ही इस्तेमाल करें. इसके बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. ऑयली स्किन वालों को हल्का मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए. SPF वाला मॉइश्चराइजर दिन में इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाता है.
आंखों के नीचे की त्वचा का भी रखें ध्यान
आंखों के नीचे की त्वचा बेहद पतली और संवेदनशील होती है. इसलिए वहां नमी की कमी जल्दी हो जाती है. ऐसे में आई क्रीम का इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल, सूजन और झुर्रियों की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है.
एक्सफोलिएशन भी है जरूरी
त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएशन जरूर करें. ऑयली और नॉर्मल स्किन वाले लोग हफ्ते में दो से तीन बार स्क्रब कर सकते हैं, जबकि ड्राई और सेंसिटिव स्किन वालों को कम एक्सफोलिएशन करना चाहिए. सही स्किनकेयर और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर सिर्फ एक हफ्ते में त्वचा को चमकदार और फ्रेश बनाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: