How to Remove Ants: गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि घर में चीटियों का डेरा हो जाता है. खासकर छोटी-छोटी चीटियां किचन के स्लैब में दिखती हैं. इससे परेशान होकर अक्सर लोग जहरीले कीटनाशकों या चौक का इस्तेमाल करते हैं जो बच्चों और खाने के सामान के लिए हानिकारक हो सकते हैं. हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप बिना किसी केमिकल के इन चीटियों को आसानी से घर से भगा सकते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जिससे आपके घर से चींटियां उल्टे पैर भाग जाएंगी.
नमक और बेकिंग सोडा
घर आई चीटियों को भगाने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक कप पानी में दो चम्मच नमक मिलाकर एक घोल बनाएं. इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालें और चीटियों के आने-जाने वाले रास्ते पर छिड़क दें. इससे चीटियां भाग जाती हैं.
दालचीनी
जहां से चीटियां आ रही हों, उस छेद या दरार के पास दालचीनी का पाउडर छिड़क सकते हैं. इसकी खुशबू चीटियों को प्रभावित करती है और वो रास्ता बदल लेती हैं.
पुदीना
गर्मी के दिनों में पुदीने का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप पुदीना के पत्तों को यूज कर सकते हैं. इसके लिए पुदीना को पानी के साथ उबालकर या इसके एसेंशियल ऑयल की 10 बूंदों और एक कप पानी में मिलाकर चींटियों के ठिकानों पर छिड़क दें. इसे दिन में दो बार दोहराएं.
नींबू
नींबू की गंध भी तेज होती है, ऐसे में चींटियों को घर में आने से रोकने लिए रोज पोंछा लगाते समय इसे फ्लोर पर छिड़क दें. नींबू वाले पानी से आप किचन के स्लेब को भी पोछकर आप आसानी चींटियों को चीनी से दूर रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: