आपने नोटिस किया होगा, आप चाहे बाथरूम को कितना भी साफ कर लें, लेकिन बाथरूम की बदबू इतनी जिद्दी होती है कि जाती ही नहीं. सुबह-शाम पोछा, महंगे क्लीनर और रूम फ्रेशनर.. सब करने के बाद भी गंध पूरे बाथरूम का माहौल बिगाड़ देती है. ये गंध कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है. ऐसे में यदि आप भी बाथरूम और टॉयलेट की बदबू से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए है. क्योंकि, आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी 2 रुपये की चीज के बारे में, जिससे आपके बाथरूम की बदबू तो गायब होगी ही, साथ ही बाथरूम फूलों की तरह महकेगा.
क्या है बदबू की असली वजह?
टॉयलेट में बदबू की वजह कई बार ड्रेनेज पाइप, सीलन, फंगस और बैक्टीरिया हो सकते हैं. अगर बाथरूम में वेंटिलेशन कम हो या पानी जमा रहता हो, तो बदबू और बढ़ जाती है. जिसके चलते भले ही आप बाथरूम कितना भी साफ कर लें बदबू रह ही जाती है.
2 रुपये की चीज से हटाए बाथरूम की बदबू
2 रुपये की चीज का नाम है कपूर, कपूर में तेज सुगंध के साथ प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह हवा में धीरे-धीरे घुलकर बदबू पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को कम करता है. साथ ही इसकी खुशबू नमी और सीलन की गंध को दबाने के बजाय खत्म करने में मदद करती है.
ऐसे करें बाथरूम की बदबू गायब
बाथरूम की बदबू गायब करने के लिए रात में सोने से पहले कमोड के अंदर एक कपूर की गोली डाल दें. रात भर पानी में घुलकर इसकी सुगंध पूरे कमोड और पाइप में फैल जाती है. सुबह फ्लश करने पर गंध काफी हद तक खत्म महसूस होती है.
तीन चीजों से बनाएं जादुई गोली
आप चाहें तो कपूर की एक जादूई गोली बना कर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके लिए आपको 2 चम्मच चूना पाउडर, 2 से 3 कपूर के टुकड़े, लेमन ग्रास और छोटा खुला कटोरा या कोई चौड़े मुंह का बर्तन चाहिए होगा.
कपूर के टुकड़ों को मसल कर या पीसकर पाउडर बना लीजिए. अब एक छोटे कटोरे में चूना पाउडर डालें, इसमें पिसा हुआ कपूर मिलाएं. अगर लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल है, तो इसकी 5-7 बूंदें डाल दें. अब इस तैयार मिश्रण वाले कटोरे को बाथरूम में, जहां से ज्यादा बदबू आ रही हो, वहां रख दीजिए. इससे आपके बाथरूम की बदबू छू-मंतर हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: