Kitchen Hack: नहीं हट रही तवे से काली परत.. तो बस छिड़क दें ये सफेद पाउडर, और देखें जादू

अक्सर तवे पर तेल में पराठा बनाने के उसपर जिद्दी काली परत जम जाती है. जिसे काफी रगड़ने के बाद भी दूर करना मुश्किल होता है. ऐसे में आप इस हैक की मदद से उसे आसानी से तवे से अलग कर सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

किचन में रोज तवे का इस्तेमाल किया जाता है. फिर चाहे वह पराठा बनाने के लिए हो, या फिर आमलेट बनाने के लिए. लेकिन पराठा और आमलेट बनाने से तवे पर तेल के कारण कालिक की एक परत जम जाती है. साथ ही सबसे बड़ी दिक्कत है कि इस काली परत को हटाना बड़ा मुश्किल होता है. 

हर मुश्किल को दूर करने का एक जुगाड़ होता है. ऐसे में तवे पर जमी इस कालिक को हटाने के लिए भी किचन में ही एक हैक मौजूद है. इस हैक में एक प्याज और जादुई सफेद पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए बताते हैं कि कैसे हैक की मदद से इस जमी हुई कालिक को हटाया जा सकता है.

तवे को गर्म करना जरूरी 
तवे की सफाई करने के लिए सबसे पहले उसे गर्म करना जरूरी है. लेकिन क्योंकि इस तवे इस हाथों से सफाई करनी है, इसलिए तवे को ज्यादा गर्म न करें. बस केवल इतना गर्म करें कि किस हैक से साफ करना है. वह हैक काम कर पाए.

सबसे पहले डालें सफेद पाउडर
सफेद पाउडर से यहां मतलब है नमक से. तवे पर जमी कालिक को साफ करने के लिए नमक उस खुरदुरी चीज़ की तरह काम करता है, जो जमी हुई चीज़ को रगड़कर साफ करने के लिए काफी मदद करती है. इसलिए जैसे ही आपका तवा थोड़ा गर्म हो जाए, तो इसके ऊपर नमक डाल दें. नमक की मदद की खुरदुरी काली परत को हटाने में काफी मदद मिलती है.

प्याज है हैक का दूसरा हिस्सा
इस हैक में कटा हुआ प्याज हैक के दूसरे हिस्से की तरह काम करता है. यहां आप कटे हुए प्याज को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. नमक पड़े हुए तवे के ऊपर प्याज को रगड़े. प्याज में से निकलने वाला रस काली परत को तवे को छोड़ने पर मजबूर करता है. साथ ही नमक का खुरदुरापन काली परत को रगड़ती है और उसे तवे को से अलग करने में मदद करती है.

धुलाई से दें फाइनल टच
जब आपके तवे से काली परत पूरी तरह से अलग हो जाए तो तवे को डिशवॉशर की मदद से धो लें. इससे तवा पूरी तरह से साफ हो जाएगा. साथ ही उसकी शाइन भी लौट आएगी. 

 

Read more!

RECOMMENDED