How To Get Rid Of Cockroach: नहीं आ रहे महंगे प्रोडक्ट्स काम.. तो अपना लें घरेलू नुस्खा, छोड़ देंगे पीछा आपके घर का कॉकरोच

कॉकरोच की किचन में मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है. इसकी वजह है कि यह खाने को दूषित करते हैं जिससे सेहत पर असर पड़ता है.

Cockroach In Kitchen (AI Generated Image)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

घर में कॉकरोच दिखना बेशक आम बात है, लेकिन यह एक गंभीर दिक्कत का भी इशारा है. कॉकरोज दिखने में जितने छोटे होते है, नुकसान वह आपकी सेहत को उतना ही बड़ा करते हैं. ये न सिर्फ खाने को पॉल्यूट करते हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और इंफेक्शन भी फैलाते हैं. खासकर किचन में इनकी मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरी हो सकती है. कई लोग इन्हें खत्म करने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका असर पर्मानेंट नहीं होता है और कई बार ये नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं. ऐसे में घरेलू उपाय अपनाया सबसे सेफ तरीका साबित होता है.

कॉकरोच आमतौर पर उन जगहों पर पनपते हैं जहां नमी, गंदगी और खाने के छोटे कण मौजूद होते हैं. किचन का सिंक, गैस के आसपास, फ्रिज के पीछे और अलमारी के कोने इनके छिपने के लिए सबसे पसंदीदा स्थान होते हैं. अगर समय रहते इन्हें रोका न जाए, तो इनकी संख्या तेजी से बढ़ सकती है. इसलिए साफ-सफाई के साथ-साथ सही उपाय अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है.

लालच देकर मारना
कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा और चीनी का मिक्स काफी कारगर माना जाता है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. चीनी उन्हें अपनी तरफ खींच लाती है, जबकि बेकिंग सोडा उनके शरीर पर असर डालकर उन्हें खत्म कर देता है.

नेचुरल चीजों से भगाएं कॉकरोच
तेजपत्ता, नीम और पुदीना जैसी चीज़ें कॉकरोच को दूर रखने में मदद करते हैं. तेजपत्ता की तेज गंध इन्हें पसंद नहीं होती, इसलिए इसे किचन के कोनों में रखा जा सकता है. नीम के पत्तों का पाउडर छिड़कने से भी कॉकरोच दूर रहते हैं. वहीं, पुदीना तेल को पानी में मिलाकर स्प्रे करने से भी अच्छे रिजल्ट मिलते हैं.

गंध से दूर भागते हैं कॉकरोच
सिरका और पानी से किचन की सफाई करने से कॉकरोच के आने की संभावना कम हो जाती है, क्योंकि यह उनकी गंध और रास्तों को मिटा देता है. इसके अलावा लहसुन और प्याज की तेज गंध भी इन्हें दूर रखने में मदद करती है. इनका पेस्ट या स्प्रे इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे कॉकरोच की समस्या खत्म होने लगती है.

कॉकरोच से पूरी तरह छुटकारा पाने के लिए रोज सफाई और इन घरेलू उपायों को अपनाना जरूरी है. इससे न केवल ये कीड़े खत्म होंगे, बल्कि दोबारा आने की संभावना भी कम हो जाएगी.

 

Read more!

RECOMMENDED