गर्मियां आते ही घर की दीवारों पर छिपकली का डेरा हो जाता है. किचन हो या बेडरूम, अचानक दीवार पर रेंगती छिपकली देखकर अक्सर लोग घबरा जाते हैं. कई लोग तुरंत केमिकल स्प्रे का सहारा लेते हैं, लेकिन उससे घर में बदबू और सेहत पर असर पड़ सकता है.
छिपकलियों को घर से भगाना एक मुश्किल काम है. खासतौर से तब, जब आपको उनसे डर लगता हो. ऐसे में कुछ तरीके अपनाकर आप इन्हें घर से भगा सकते हैं.
अंडे के छिलके से दूर भागती हैं छिपकलियां
घर में बचा हुआ अंडे का छिलका भी आपके काम आ सकता है. छिपकलियों को अंडे की गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती. आप अंडे के छिलकों को धोकर सुखा लें और उन्हें किचन या उन जगहों पर रख दें, जहां छिपकलियां ज्यादा दिखाई देती हैं. यह आसान तरीका लगभग बिना खर्च के है और काफी असरदार भी माना जाता है.
कॉफी और तंबाकू का देसी नुस्खा
अगर घर में थोड़ी सी कॉफी और तंबाकू है, तो उससे भी छिपकलियों को भगाया जा सकता है. दोनों को मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और उन्हें कोनों या दरारों के पास रख दें. इसकी गंध छिपकलियों को पसंद नहीं आती और वे उस जगह से दूर रहने लगती हैं. इस उपाय में भी खर्च 10 रुपये से कम ही आता है.
लहसुन और प्याज की तेज गंध से भागेगी छिपकली
रसोई में मौजूद लहसुन और प्याज भी इस काम में कारगर हैं. छिपकलियां तेज गंध से दूर भागती हैं, इसलिए आप लहसुन की कलियां या प्याज के टुकड़े उन जगहों पर रख सकते हैं, जहां वे अक्सर दिखती हैं. चाहें तो लहसुन का रस पानी में मिलाकर हल्का स्प्रे भी कर सकते हैं. यह तरीका आसान है और घर में मौजूद चीजों से ही हो जाता है.
काली मिर्च से बनाएं स्प्रे
अगर आप स्प्रे का विकल्प चाहते हैं, तो काली मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं. पानी में थोड़ा काली मिर्च पाउडर मिलाकर उसे स्प्रे बोतल में भर लें और दीवारों या कोनों में छिड़काव करें. इसकी तीखी गंध छिपकलियों को दूर रखती है और इसमें किसी तरह का केमिकल भी नहीं होता.
सफाई और छोटी सावधानियां भी जरूरी
छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए सिर्फ उपाय ही नहीं, बल्कि साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है. किचन में खाने के टुकड़े खुले में न छोड़ें और रात में सफाई जरूर करें. दरवाजों-खिड़कियों की दरारें बंद रखें, क्योंकि छिपकलियां अक्सर इन्हीं रास्तों से घर में आती हैं.
ये भी पढ़ें