Home Remedies for Wall Mold: दीवारों पर जमी फफूंदी से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में हो जाएगा साफ!

बरसात या नमी की वजह से जब दीवारों पर फफूंदी जम जाती है तो यह न केवल दीवारों की खूबसूरती खराब करती है. तो चलिए आपको बताते हैं फफूंदी से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.

mold on wall
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर सीलन और फफूंदी की समस्या आम हो जाती है. यह न केवल घर की खूबसूरती को खराब करती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और एलर्जी या सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए यह परेशानी गंभीर बन सकती है. हालांकि, हर बार महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से भी दीवारों पर जमी फफूंदी को आसानी से साफ किया जा सकता है.

नींबू और बेकिंग सोडा
दीवारों पर लगी फफूंदी हटाने के लिए नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण बेहद असरदार माना जाता है. एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें और उसमें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को ब्रश या कपड़े की मदद से फफूंदी वाली जगह पर लगाएं. कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर दें. इससे फफूंदी के दाग काफी हद तक हट सकते हैं.

सिरका
रसोई में आसानी से मिलने वाला सिरका भी फफूंदी साफ करने में मदद करता है. इसके लिए सिरके को स्प्रे बोतल में भरकर फफूंदी हिस्से पर छिड़क दें. करीब 20 मिनट तक छोड़ने के बाद साफ कपड़े से पोंछ लें. इससे फफूंदी हटने के साथ दीवार भी साफ नजर आने लगती है.

टूथपेस्ट
फफूंदी के हल्के दाग साफ करने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए टूथपेस्ट लेकर ब्रश से फफूंदी वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ कपड़े से पोंछ दें. इससे दीवार पर बने दाग हल्के हो सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
दीवारों पर बार-बार फफूंदी न लगे, इसके लिए घर में वेंटिलेशन बनाए रखें. रोजाना खिड़कियां और दरवाजे खोलें ताकि धूप और ताजी हवा अंदर आती रहे. नमी को लंबे समय तक जमा न होने दें और जरूरत पड़ने पर सीलन की सफाई कराएं. इससे दीवारें साफ रहेंगी.

Read more!

RECOMMENDED