Bougainvillea Plant: बोगनवेलिया एक ऐसा पौधा है, जो कम मेहनत और देखभाल के भर-भर कर फूल देता है. लाल, गुलाबी, सफेद, नारंगी, पीले रंग के बोगनवेलिया घर, गार्डन, छत की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं. हालांकि, हममें से कई लोगों को ये पता नहीं होता कि आखिर इस पौधे को लगाते कैसे हैं, और इसे लगाने का सही समय क्या है. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर बोगनवेलिया लगाने का सही समय क्या है और इसे लगाने का सही तरीका क्या है, जिससे पौधे में खूब सारे फूल आ जाएं.
करें सही मिट्टी का चुनाव
70% सामान्य मिट्टी में 20% रेत (या कोकोपीट) और 10% वर्मीकम्पोस्ट या सड़ी हुई गोबर की खाद मिला कर मिट्टी तैयार करें.
गमले का चयन
बोगनवेलिया के लिए ड्रेनेज होल वाला गमला लें. गमले के छेद को ठिकरी से ढकें ताकि पानी न रुके.
ऐसे लगाएं पौधा
नर्सरी के थैले से पौधे को धीरे से निकालें, जड़ों को नुकसान न पहुंचाएं. इसे गमले के बीच में रखें, फिर चारों तरफ से तैयार मिट्टी भर दें और हल्के हाथ से दबा दें. इसके अलावा आप पौधे की कटिंग से भी पौधा लगा सकते हैं. 6-8 इंच लंबी, स्वस्थ (सेमी-हार्डवुड) टहनी को तिरछा काटें. नीचे की पत्तियां हटाकर इसे रेत और मिट्टी के मिश्रण में 2-3 इंच गहराई में लगा दें.
पानी देना
लगाने के तुरंत बाद अच्छी तरह पानी दें. इसके बाद पानी तभी दें जब ऊपरी मिट्टी सूख जाए, क्योंकि बहुत ज्यादा पानी से फूल कम और पत्तियां ज्यादा आती हैं.
पौधा रखने की सही जगह
पौधे को शुरुआती कुछ दिनों के लिए छायादार स्थान पर रखें, फिर धूप में रखें. वैसे तो बोगनवेलिया लो मेंटेनेंस प्लांट है, फिर भी हर 2-3 महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद देते रहें, खासतौर पर जब फूल खिलने लगें. इन्हें मिनरल बेस्ड नेचुरल खाद दें.
बोगनवेलिया की देखभाल के टिप्स
धूप: इसे दिन में 5-6 घंटे की सीधी धूप की जरूरत होती है.
खाद: बढ़ते मौसम (वसंत और गर्मियों) में हर महीने थोड़ी खाद दें.
कटाई-छंटाई: फूल आने के बाद, आकार बनाए रखने और अधिक फूल पाने के लिए कली आने से पहले टहनियों को काटें.
ये भी पढ़ें: