घर के गमले में लगाएं अमरूद का पौधा, फल से भर जाएगा पेड़... जानें आसान तरीका

How To Grow Guava Plant: घर के गमले में अमरूद का पौधा उगाना आसान हो सकती है, बशर्ते आपको इसकी सही जानकारी हो. सही मिट्टी, धूप और पानी देने के तरीके को समझ लें तो घर पर लगा अमरूद का पौधा साल भर हरे-भरे पत्तों से लदा रहेगा और सीजन में आपको ढेर सारे ताजे और मीठे अमरूद खाने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं अमरूद का पौधा गमले में लगाने का सही तरीके के बारे में.

Guava Plant (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

How To Grow Guava Plant in Pot: अमरूद खाने में जितना टेस्टी लगता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. ऐसे में घर के गमले में अमरूद का पौधा उगाना आसान हो सकती है, बशर्ते आपको इसकी सही जानकारी हो. सही मिट्टी, धूप और पानी देने के तरीके को समझ लें तो घर पर लगा अमरूद का पौधा साल भर हरे-भरे पत्तों से लदा रहेगा और सीजन में आपको ढेर सारे ताजे और मीठे अमरूद खाने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं अमरूद का पौधा गमले में लगाने का सही तरीके के बारे में.

अमरूद का पौधा उगाने के लिए जरूरी चीजें
गोबर की खाद और वर्मी कम्पोस्ट
बड़ी साइज का गमला और ग्रो बैग
अमरूद का बीज या अमरूद का छोटा पौधा
पॉटिंग सॉइल मिक्स

ऐसे करें मिट्टी तैयार
अमरूद का पौधा लगाने के लिए गार्डन की मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट अच्छे से मिला लें. मिट्टी बहुत ज्यादा चिकनी या बहुत ज्यादा रेत वाली न हो. अगर मिट्टी बहुत हार्ड है तो उसमें रेत और खाद मिलाकर हल्की और भुरभुरी बना लें ताकि पौधे की जड़ें आसानी से फैल सकें.

सही गमला चुनना जरूरी

24x24 इंच के छेददार ग्रो बैग या बड़े गमलों का इस्तेमाल करें. इससे पौधे फलदार बनने में मदद मिलेगी.  

ऐसे लगाएं अमरूद का पौधा
सबसे पहले बीज को एक दिन तक पानी में भिगोकर अंकुरित करें. आप चाहे तो नर्सरी से छोटा अमरूद का पौधा ला सकते हैं या अमरूद के बीज से भी पौधा तैयार कर सकते हैं. गमले में पहले थोड़ा सा तैयार किया हुआ मिट्टी का मिक्स डालें, फिर पौधे को बीच में लगाएं और चारों तरफ से मिट्टी डालकर हल्का दबा दें ताकि पौधा सीधा खड़ा रहे.

अमरूद के पौधे की देखभाल

  • पौधे को महीने में कम से कम एक बार जैविक खाद देना जरूरी होता है.
  • पौधे को भरपूर सूर्य प्रकाश की जरूरत होती है इसलिए इसे ऐसे स्थान पौधे लगाएं जहां पूरे दिन सीधी धूप मिल सके.
  • अमरूद के पौधा को नियमित रूप से पानी दें, खासकर जब पौधा बढ़ रहा हो.
  • साथ ही पौधे को साल में एक बार छांटना जरूरी होता है ताकि सूखी शाखाएं को हटाई जा सकें और नई शाखाएं निकलें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED