Advertisement

गर्मियों भर गार्डन में चाहिए फूल ही फूल तो इस खाद को डालना न भूलें, Portulaca में होगी ऐसी फ्लावरिंग कि पड़ोसी पूछने लगेंगे सीक्रेट

पोर्टुलाका के पौधे में अनगिनत कलियां और फूल पाने के लिए होममेड लिक्विड फर्टिलाइज़र बेहद काम का होता है. सरसों की खली या पाउडर, प्याज के छिलके और पानी से बना फर्टिलाइज़र पौधे की ग्रोथ और फूलों की मात्रा बढ़ाता है.

Portulaca
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST
  • ये लिक्विड फर्टिलाइज़र बेहद काम का
  • पोर्टिलाका की देखभाल कैसे करें?

अगर आप भी इस समर सीजन अपनी बालकनी या गार्डन को फूलों से भरना चाहते हैं, तो पोर्टुलाका प्लांट आपके लिए एक शानदार विकल्प है. यह पौधा न केवल लो मेंटेनेंस वाला है बल्कि तपती गर्मी से लेकर पहली ठंड तक बिना रुके फूल देता है. इसके फूल कई रंगों में खिलते हैं... आप चाहें तो एक ही गमले में कई रंग के फूल उगा सकते हैं.

पोर्टुलाका कैसे लगाएं?

पोर्टिलाका की देखभाल कैसे करें?
पानी: इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है. इसकी देखभाल बेहद आसान है, बस इसे तेज धूप मिलनी चाहिए.

मिट्टी: पोर्टुलाका लगाने के लिए रेतीली या पत्थरदार मिट्टी होनी चाहिए, जिसमें पानी जल्दी निकल जाए.

खाद: इस पौधे को बहुत ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती. लगाने के समय स्लो-रिलीज फर्टिलाइज़र दे सकते हैं.

छंटाई: पुराने फूल खुद झड़ जाते हैं, लेकिन अगर पौधा बेजान लगे तो प्रूनिंग कर सकते हैं.

गार्डन की खूबसूरती बढ़ा सकता है पोर्टुलाका
पोर्टुलाका एक सक्सुलेंट पौधा है. यानी ऐसा पौधा जो अपने भीतर पानी जमा कर सकता है. आपको इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. यह गर्म और सूखे इलाकों के लिए एकदम परफेक्ट प्लांट है. जहां दूसरे पौधे तेज धूप में मुरझा जाते हैं, पोर्टुलाका वहां अपनी पूरी चमक के साथ खिलता है. आप इसे ग्राउंड कवर, बेडिंग प्लांट, हैंगिंग बास्केट या कंटेनर गार्डनिंग, किसी भी तरीके से लगा सकते हैं. यह मधुमक्खियों और तितलियों को आकर्षित करता है.

होममेड खाद से पा सकते हैं बंपर फ्लावरिंग
पोर्टुलाका के पौधे में अनगिनत कलियां और फूल पाने के लिए होममेड लिक्विड फर्टिलाइज़र बेहद काम का होता है. सरसों की खली या पाउडर, प्याज के छिलके और पानी से बना फर्टिलाइज़र पौधे की ग्रोथ और फूलों की मात्रा बढ़ाता है. महीने में दो बार इस फर्टिलाइजर को देने से पोर्टुलाका पूरी गर्मी अच्छी फ्लावरिंग करेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement