Advertisement

Grow Mint at Home: आ गया पुदीना लगाने का मौसम, ऐसे लगाएंगे तो पूरी गर्मी घर में ही मिलेंगी ताजी पत्तियां

25-30°C तापमान पुदीना के विकास के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है. ऐसे मौसम में लगाया गया पौधा जल्दी बढ़ता है और कुछ ही हफ्तों में नई पत्तियां देने लगता है.

ताजा पुदीना उगाने का टिप्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST
  • किस मौसम में पुदीना लगाना चाहिए
  • पुदीना कब और कैसे करें हार्वेस्ट?

पुदीना हर घर में इस्तेमाल होता है. पुदीना लगाने का सबसे सही समय वसंत ऋतु है. इस दौरान तापमान 25-30°C के बीच रहता है, जो जड़ें जमने के लिए आदर्श है. इसे कटिंग से भी लगाया जा सकता है. अगर आप भी अपने गमले में पुदीना लगाना चाहते हैं तो थोड़ी-सी मेहनत से आपका गमला हमेशा पुदीना के पत्तों से भरा रहेगा.

क्यों वसंत ऋतु में लगाएं पुदीना?
वसंत का मौसम न ज्यादा ठंडा होता है और न ही बहुत गर्म. इस समय मिट्टी में नमी संतुलित रहती है, जिससे पौधे की जड़ें तेजी से फैलती हैं. 25-30°C तापमान पुदीना के विकास के लिए बिल्कुल उपयुक्त माना जाता है. ऐसे मौसम में लगाया गया पौधा जल्दी बढ़ता है और कुछ ही हफ्तों में नई पत्तियां देने लगता है.

कटिंग से कैसे उगाएं पुदीना?

  • पुदीना उगाने का सबसे आसान तरीका है कटिंग यानी डंठल लगाना. इसके लिए बाजार से ताजा पुदीना लाएं या किसी पुराने पौधे की 4-6 इंच लंबी डंठल काट लें.

  • नीचे की पत्तियां हटा दें ताकि डंठल का हिस्सा मिट्टी में जा सके.

  • एक गमले में अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी भरें.

  • डंठल को 1-2 इंच गहराई तक लगाएं और हल्का पानी दें.

  • चाहें तो पहले डंठल को एक गिलास पानी में भी रख सकते हैं. कुछ दिनों में छोटी जड़ें दिखने लगेंगी, इसके बाद इसे मिट्टी में ट्रांसफर करें.

  • पुदीना तेजी से फैलने वाला पौधा है. अगर इसे सीधे जमीन में लगाया जाए, तो यह आसपास की जगह भी घेर सकता है. इसे लगाने के लिए कम से कम 8-10 इंच गहरा गमला चुनें, ताकि जड़ों को फैलने की पर्याप्त जगह मिले.

सही देखभाल कैसे करें?
पुदीना को बहुत केयर की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखने से इसकी ग्रोथ और बेहतर हो सकती है.

  • धूप: हल्की से मध्यम धूप सबसे बेहतर है. बहुत तेज धूप पत्तियों को जला सकती है.

  • पानी: मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें.

  • खाद: महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद देने से पत्तियां ज्यादा हरी और घनी होती हैं.

  • कटाई: नियमित कटाई से पुदीना तेजी से फैलता है और सालभर ताजा पत्तियां मिलती रहती हैं.

पुदीना कब और कैसे करें हार्वेस्ट?
जब पौधा 6-8 इंच ऊंचा हो जाए और उस पर घनी पत्तियां आ जाएं, तब कटाई शुरू की जा सकती है. हार्वेस्ट करते समय हमेशा ऊपर से डंठल काटें. इससे नीचे से नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा ज्यादा घना बनता है. एक बार में पूरे पौधे को न काटें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पुदीना तोड़ते रहें. नियमित कटाई से पौधे की ग्रोथ होती है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement