Advertisement

Lemon Plant: नींबू के गुच्छों से भर जाएगा पौधा, बस डाल दें ये 'गुलाबी चीज', रॉकेट की तरह बढ़ेगा पेड़

How to Increase Lemon Plant Growth: नींबू के पौधे को दिन में कम से कम 6-7 घंटे की अच्छी धूप मिलनी चाहिए. धूप के बिना पौधे में फल नहीं बनते. वहीं नींबू का साइज बढ़ाने और उन्हें रसीला बनाने के लिए सीवीड का इस्तेमाल करें.

घर में हो जाएगी नींबू की भरमार!
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

अक्सर हम देखते हैं कि घर के बगीचे में लगा नींबू का पौधा सालों से सिर्फ पत्तियां दे रहा है, फूल आने के बाद गिर जाते हैं, और नींबू वो तो आने का नाम भी नहीं लेते. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब बेफिक्र हो जाइए. क्योंकि, आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे नुस्खे के बारे में जिसे नींबू के पौधे में डालते ही पौधा नींबू के गुच्छों से भर जाएगा.

हम बात कर रहे हैं आपके रसोई में मौजूद प्याज के बारे में. इसके पानी में भरपूर आयरन और कैल्शियम होता है. जो नींबू के पौधों के लिए सही फर्टिलाइजर के साथ-साथ पॉलिनेशन और पानी के बैलेंस जैसे छोटी-छोटी बारीकियां पौधे को रसीले और बड़े साइज के नींबू से भर देंगी. तो चलिए आपको बताते हैं स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, जिससे आपके नींबू का पौधा गुच्छों में फलों से लद जाएगा.

प्याज के पानी का जादुई असर
बता दें कि, नींबू के पौधे में फल लाने के लिए प्याज का फर्टिलाइजर बहुत असरदार माना जाता है. इस फर्टिलाइजर को बनाने के लिए एक प्याज को काटकर एक लीटर पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दें. आधे घंटे बाद प्याज को छान लें और केवल उस पानी को पौधे की मिट्टी में डालें. अच्छे परिणाम के लिए हर 15 दिन में एक बार इस प्याज के पानी का इस्तेमाल करें, इससे पौधे को जरूरी माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. आप देखेंगे कि 15 दिनों में ही पौधे में फूल आ गए है.

लेकिन फूल आने के बाद सबसे बड़ी गलती होती है ज्यादा पानी देना. नींबू के पौधों को बहुत अधिक पानी डालने से फूल गिर जाते हैं. ऐसे में पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूखी लगे. इसके अलावा, पॉलिनेशन को बढ़ावा देने और मधुमक्खियों को अट्रैक्ट करने के लिए पौधे पर शहद का छिड़काव या मिट्टी के पास शहद का पानी डालें. इससे फूल फलों में ज्यादा बदलेंगे.

धूप दिखाना बेहद जरूरी
नींबू के पौधे को दिन में कम से कम 6-7 घंटे की अच्छी धूप मिलनी चाहिए. धूप के बिना पौधे में फल नहीं बनते. वहीं नींबू का साइज बढ़ाने और उन्हें रसीला बनाने के लिए सीवीड का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, नींबू को भरपूर कैल्शियम की जरूरत होती है. इसके लिए अंडे के छिलकों का पाउडर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement