तुलसी के पौधे का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है इस पवित्र पौधे की पूजा की जाती है. वहीं इसमें कई आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं. जिसके चलते तुलसी का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से किया जा रहा है. यही कारण है कि ये पौधा हर घर में पाया जाता है. वहीं इसे आसानी से गमले में उगाया जा सकता है. लेकिन मौसम के अनुसार सही देखभाल जरूरी है. खासकर गर्मियों के मौसम में इन्हें एक्ट्रा देखभाल की जरूरत होती है. ऐसे में चलिए आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताते हैं जिससे डालने से आपका तुलसी का पौधा एकदम हरा-भरा हो जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं इस घोल के बारे में.
ये घोल करेगा काम
गर्मी में भी तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए खट्टी छाछ लें. इसमें आप आधा पानी मिलाएं. इसी के साथ आधा चम्मच शुद्ध हल्दी डालें और 1 चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलाएं. अब इन सारा चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें और पतला घोल बना लें. इस घोल के आप तुलसी की जड़ों में डाल दें. हर 15 से 20 दिन पर ये नेचुरल घोल आप तुलसी की जड़ों में शाम के समय डालते रहें. ध्यान रखें कि घोल सिर्फ इतना डालना है कि मिट्टी इसे सोख ले.
घोल कैसे करता है काम
छाछ में लैक्टिक एसिड और प्रोकैरियोटिक बैक्टीरिया होते है जो फंगस को नष्ट करता है. इसी के साथ छाछ में कैल्शियम, पोटेशियम समेत कई तरह के विटामिन-मिनरल होते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाकर पौधों को पोषण देते हैं, जिस,से ग्रोथ सुधरती है. हल्दी कीटों, फंगस को नियंत्रित करके तनों को हेल्दी बनाती है. एलोवेरा जेल प्राकृतिक खाद और रूटिंग हार्मोन का काम करता है. ये नमी भी बनाए रखता है, साथ ही नमी में सुधार करता है. कुल मिलाकर यह घोल तुलसी की जड़ों को ठंडक देता है और इससे लंबे समय तक जड़ों में नमी बनाए रखता है.
इन बातों का रखें ध्यान
तुलसी के पौधे को तेज धूप में न रखें.
पौधे को मिट्टी के गमले में रखें ताकि इसमें नमी बनी रहे.
मिट्टी में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: