Perfectly Stored Vegetables: गर्मियों में एक चूक से सड़ सकती है सब्जियां.. जानें किन टिप्स को करें फॉलो, जिससे फ्रेश बनी रहें वेजिटेबल्स

गर्मियों के मौसम में सब्जियों को ताज़ा रखना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता. लेकिन इन्हें ताज़ा रखना भी जरूरी होता है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स का इस्तेमाल कर सब्जियों को फ्रेश रखा जा सकता है.

Perfectly Stored Vegetables
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:44 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही फल और सब्जियों को ताजा रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है. तेज गर्मी, नमी और गलत तरीके से स्टोर करने की वजह से सब्जियां जल्दी मुरझाने लगती हैं. कई बार बाजार से लाई गई सब्जियां एक-दो दिन में ही खराब होने लगती हैं, जिससे पैसे और खाने दोनों की बर्बादी होती है. अगर खरीदारी और स्टोरेज के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए, तो सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है.

गर्मियों में एक साथ ज्यादा सब्जियां खरीदना सही फैसला नहीं है. खासतौर पर हरी पत्तेदार सब्जियां गर्म मौसम में जल्दी खराब हो जाती हैं. इसलिए उतनी ही सब्जियां खरीदें जितनी कुछ दिनों में इस्तेमाल हो सकें. पालक, मेथी, धनिया जैसी हरी सब्जियों को जल्दी इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है. वहीं लौकी, कद्दू, तोरई जैसी सब्जियां ज्यादा दिनों तक ताजी रह सकती हैं.

प्लास्टिक बैग में रखने से बचें
अक्सर लोग बाजार से सब्जियां लाकर सीधे प्लास्टिक बैग सहित फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन यह आदत सब्जियों को जल्दी खराब कर सकती है. प्लास्टिक में बंद रहने से नमी बढ़ जाती है, जिससे सब्जियां सड़ने लगती हैं. बेहतर होगा कि सब्जियों को पहले बैग से निकालें, जरूरत हो तो हल्का साफ करें और पूरी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज में रखें. इससे उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है.

सही स्टोरेज से बढ़ती है फ्रेशनेस
सब्जियों को ताजा रखने के लिए सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी है. हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर रखने के बजाय सूखे कपड़े या पेपर में लपेटकर रखना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इससे अतिरिक्त नमी नहीं बनती और सब्जियां ज्यादा समय तक खराब नहीं होतीं. वहीं आलू, प्याज और टमाटर जैसी सब्जियों को फ्रिज में रखने के बजाय सामान्य तापमान पर रखना बेहतर होता है.

हरी सब्जियां खरीदते समय रखें खास ध्यान
जब भी हरी सब्जियां खरीदें, उनके पत्तों को ध्यान से जरूर देखें. मुरझाए या पीले पत्तों वाली सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं. हमेशा ताजी और चमकदार पत्तियों वाली सब्जियां ही खरीदें. हरा धनिया, पुदीना और मेथी जैसी चीजों को एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करने से उनकी ताजगी लंबे समय तक बनी रह सकती है.

 

Read more!

RECOMMENDED