How To Cool House In Summer: बिना कूलर एसी के अपने रूम को ठंडा कैसे करें? इससे सस्ता और असरदार उपाय आपने कभी नहीं सुना होगा

गर्मी का सबसे बड़ा कारण सीधी धूप होती है, जो खिड़कियों और दीवारों को तेजी से गर्म कर देती है. इसलिए दिन के समय खिड़कियों पर मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन लगाना जरूरी है.

गर्मी में घर को ठंडा कैसे रखे
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST
  • खुद की हाइड्रेशन का ख्याल भी रखें
  • गर्मी से राहत पाने के आसान और असरदार उपाय

देशभर में बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. हर किसी के पास एयर कंडीशनर (AC) लगवाने की सुविधा नहीं होती. ऐसे में लोग ऐसे तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिनसे बिना ज्यादा खर्च किए कमरे को ठंडा रखा जा सके. तो चलिए जानते हैं छोटे-छोटे लेकिन बेहद काम के घरेलू उपाय के बारे में जिन्हें अपनाकर आप भी अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं.

घर में ब्लैकआउट कर्टेन लगाएं
गर्मी का सबसे बड़ा कारण सीधी धूप होती है, जो खिड़कियों और दीवारों को तेजी से गर्म कर देती है. इसलिए दिन के समय खिड़कियों पर मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन लगाना जरूरी है. अगर संभव हो तो खिड़की के बाहर सनशेड या ग्रीन नेट का भी लगाएं. इससे सूरज की किरणें सीधे कमरे में नहीं आएंगी और कमरे में ज्यादा गर्मी नहीं होगी.

वेंटिलेशन सही होगा तो ठंडक बढ़ेगी
कई लोग गर्मी से बचने के लिए कमरा पूरी तरह बंद कर लेते हैं, लेकिन इससे गर्म हवा अंदर ही फंस जाती है. सुबह और रात के समय खिड़कियां खोलकर क्रॉस वेंटिलेशन बनाएं. इससे बाहर की ठंडी हवा अंदर आएगी और गर्म हवा बाहर निकल जाएगी. यह तरीका खासकर रात के समय ज्यादा असरदार होता है.

पंखे के साथ अपनाएं देसी कूलिंग ट्रिक
सिर्फ पंखा चलाने से हमेशा राहत नहीं मिलती. अगर आप पंखे के नीचे बर्फ से भरा बर्तन या ठंडा पानी रख दें, तो हवा ठंडी होकर पूरे कमरे में फैलती है. यह तरीका देसी एयर कूलर जैसा काम करता है और तुरंत ठंडक का अहसास देता है.

गर्मी बढ़ाने वाले उपकरणों से बनाएं दूरी
घर में मौजूद कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी तापमान बढ़ाते हैं. दिन के समय ओवन, आयरन या भारी मशीनों का इस्तेमाल कम करें. साथ ही, एलईडी बल्ब जरूरत हो तभी जलाएं. छोटे-छोटे बदलाव से कमरे का तापमान नियंत्रित किया जा सकता है.

छत और दीवारों को रखें ठंडा
अगर आपका घर टॉप फ्लोर पर है, तो छत सबसे ज्यादा गर्म होती है. ऐसे में छत पर शाम के समय पानी का छिड़काव करें या सफेद पेंट करवाएं, जिससे सूरज की किरणें रिफ्लेक्ट हों. गांवों में आज भी लोग छत पर गीले बोरे या घास डालकर घर को ठंडा रखते हैं.

इनडोर पौधे देंगे प्राकृतिक ठंडक
घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि ठंडक भी दिलाता है. एलोवेरा, मनी प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे पौधे वातावरण को ठंडा और ताजा बनाए रखते हैं. ये हवा को साफ करने के साथ-साथ तापमान भी संतुलित रखते हैं.

हल्के कपड़े पहनें जिसमें गर्मी कम लगे
गर्मी के मौसम में कॉटन की चादर और हल्के रंग के कपड़े इस्तेमाल करें. गहरे रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं, जबकि हल्के रंग ठंडक बनाए रखते हैं.

खुद की हाइड्रेशन का ख्याल भी रखें
कमरे में हल्का पानी छिड़कना, ठंडे रंगों का इस्तेमाल करना और हल्की रोशनी रखना भी ठंडक का एहसास बढ़ाते हैं. साथ ही, खुद को हाइड्रेटेड रखना भी जरूरी है ताकि शरीर और दिमाग दोनों ठंडे रहें.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED