Kathal Ka Achar: कटहल का अचार ऐसे बनाएंगे तो सालों साल स्टोर कर पाएंगे

सही तरीके से बनाया गया कटहल का अचार न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि लंबे समय तक सुरक्षित भी रहता है.

Kathal Ka Achar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:31 PM IST

भारतीय रसोई में अचार की खास जगह है. जब बात कटहल के अचार की हो, तो इसका स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. कटहल का अचार न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सही तरीके से बनाया जाए तो यह लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

कटहल की सही तैयारी है सबसे जरूरी

  • सबसे पहले ताजा और कच्चा कटहल लें. इसे अच्छे से छीलकर साफ करें ताकि कोई गंदगी न रह जाए. इसके बाद कटहल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. यह स्टेप इसलिए जरूरी है क्योंकि सही कटिंग से अचार का मसाला हर टुकड़े में अच्छी तरह घुलता है.

  • अब एक कड़ाही में पानी डालें और उसमें नमक मिलाएं. कटहल के टुकड़ों को इस पानी में डालकर उबालें. उबालते समय इसमें हल्दी भी डाल दें. लगभग 7-8 मिनट तक उबालने से कटहल का कच्चापन खत्म हो जाता है और यह अचार के लिए बिल्कुल तैयार हो जाता है.

  • उबले हुए कटहल को एक साफ कपड़े पर निकालकर अच्छी तरह छान लें. इसके बाद इसे थोड़ी देर के लिए सुखने दें. ध्यान रखें कि कटहल में नमी बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए, क्योंकि नमी अचार को जल्दी खराब कर सकती है.

अब ऐसे तैयार करें मसाला
अब एक पैन लें और उसमें सौंफ, जीरा, सरसों, राई, अजवाइन और मेथी डालकर हल्का भून लें. मसालों को धीमी आंच पर भूनना जरूरी है ताकि उनकी खुशबू और स्वाद दोनों उभरकर आएं.

इस मसाले से बनाएं अचार को और भी खास
भुने हुए मसालों में लाल मिर्च और हल्दी मिलाकर इन्हें दरदरा पीस लें. यह मसाला अचार का बेस होता है, इसलिए इसका टेक्सचर और संतुलन बहुत अहम है.

अब इस तैयार मसाले में कलौंजी और नमक मिलाएं. इसके बाद सूखे हुए कटहल के टुकड़ों को इसमें डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह चढ़ जाए.

सरसों के तेल से आएगा असली स्वाद
अब सरसों का तेल हल्का गर्म करें और इसे कटहल के मिश्रण में डालें. गर्म तेल मसालों के स्वाद को और बढ़ाता है और अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है. आखिर में इसमें हींग डालकर अच्छी तरह मिला दें.

तैयार अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें. जार को धूप में रखने से अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है. सही तरीके से रखा गया यह अचार सालों तक खराब नहीं होता. कटहल का यह अचार रोटी, पराठा या चावल हर चीज के साथ बेहतरीन लगता है.

 

Read more!

RECOMMENDED