Bihari style sattu sharbat: लू और गर्मी की होगी छुट्टी, सत्तू का यह जादुई शरबत पीते ही दिमाग हो जाएगा मनाली जैसा ठंडा

Bihari style sattu sharbat तेज धूप और लू के थपेड़ों के बीच अगर आप भी खुद को थका हुआ और बेजान महसूस कर रहे हैं, तो सत्तू का शरबत आपके लिए सबसे बेहतरीन देसी इलाज है. सत्तू न केवल गर्मी से बचाता है, बल्कि पूरे दिन के लिए प्रोटीन और ऊर्जा का सबसे अच्छा केंद्र है. एक बार इस तरह से बना कर सत्तू का शरबत जरूर ट्राय करें.

बिहारी सत्तू काबिहारी सत्तू का शरबत बनाने का तरीका शरबत बनाने का तरीका
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

धूप और उमस भरी गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और पानी की कमी भी महसूस करने लगता है. ऐसे में सत्तू का शरबत एक देसी लेकिन बेहद असरदार ड्रिंक है, जो शरीर और दिमाग को तुरंत ठंडक देता है. साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनाए रखता है. यह सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाता, बल्कि पीने भी बहुत स्वादिष्ट लगता है. अगर इसे इस तरह एक बार बनाएंगे, तो बार-बार पीएंगे. 

सत्तू का शरबत बनाने का सामान
एक गिलास सत्तू का शरबत बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस आपको चाहिए-
2 से 3 बड़ा चम्मच चने का सत्तू
1 गिलास ठंडा पानी
1 चुटकी काला नमक या सेंधा नमक
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
कुछ पुदीना की पत्तियां
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा प्याज
और बर्फ के टुकड़े

इस तरह बनेगा सत्तू का शरबत
सबसे पहले एक गिलास लें और उसमें सत्तू डाल दें. अब इसमें काला नमक, प्याज और भुना जीरा डार कर मिला लें. थोड़ा सा पानी डालकर इसे धीरे-धीरे चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि कोई गांठ न बने और एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए.

इसके बाद बाकी बचा हुआ ठंडा पानी डालें और फिर से अच्छे से मिलाएं. अगर आपको खट्टा स्वाद पसंद है तो इस स्टेज पर नींबू का रस डाल सकते हैं. आखिर में बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से पुदीने की पत्तियां डालकर इसे और फ्रेश बना दें.

शरबत के फायदे
सत्तू का शरबत सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें भरपूर फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पाचन को मजबूत बनाता है और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कर बाता है. गर्मियों में यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और लू लगने के खतरे को कम करता है.

इस शरबत को आप दोपहर के समय या बाहर से आने के बाद पी सकते हैं. यह शरीर को तुरंत ठंडक देता है और दिनभर की थकान दूर करने में मदद करता है. एक बार इस रेसिपी को घर पर जरूर बना कर ट्राय करें. ये पीने में जितना टेस्टी लगेगा, उतना सेहत के लिए भी अच्छा होगा. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED