How To Make Masala Maggi at Home: इस सीक्रेट मसाले से बनाएं चीज मसाला मैगी, बनाने में भी 10 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा और स्वाद लगेगा बिल्कुल कैफे जैसा

मैगी के साथ जितने एक्सपैरिमेंट हुए हैं उतने शायद ही किसी और फूड के साथ हो... लेकिन आज हम आपको जिस स्टाइल में मैगी बनाना बता रहे हैं उसे बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और ये टेस्ट में भी गजब की लगती है.

Cheese Masala Maggi
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • घर पर ऐसे बनाएं मार्केट स्टाइल चीज मसाला मैगी
  • इस ट्रिक से बनाएं क्रीमी चीज मसाला मैगी

मैगी भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले इंस्टेंट स्नैक्स में से एक है. बच्चों से लेकर बड़ों तक लगभग हर कोई मैगी का दीवाना है. मैगी के साथ जितने एक्सपैरिमेंट हुए हैं उतने शायद ही किसी और फूड के साथ हो... लेकिन आज हम आपको जिस स्टाइल में मैगी बनाना बता रहे हैं उसे बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और ये टेस्ट में इतनी गजब की लगती है कि एक बार इसका स्वाद चखने वाले इसे भूल नहीं पाएंगे. 

अगर आप घर पर ही टेस्टी और क्रीमी चीज मसाला मैगी बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर इसे तैयार कर सकते हैं.

लहसुन और मसालों से तैयार करें खास मिक्स
मार्केट स्टाइल चीज मसाला मैगी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैकेट मैगी लें. इसके बाद 7 से 8 लहसुन की कलियां लें. अब इसमें आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.

इन सभी चीजों को सिलबट्टे की मदद से अच्छी तरह कूट लें. इस मिक्सचर से मैगी में एक खास फ्लेवर आता है, जो इसे सामान्य मैगी से अलग बनाता है.

बटर में इस मसाले को हल्का भूनें
अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा बटर डालें. जब बटर हल्का गर्म हो जाए तो इसमें तैयार किया हुआ लहसुन और मसालों का मिक्सचर डाल दें.

इसे धीमी आंच पर हल्का सा भूनें. ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर तक न भूनें, वरना लहसुन का स्वाद कड़वा हो सकता है. हल्का भुनने के बाद इसमें मैगी का मसाला डाल दें और अच्छी तरह मिला लें.

गर्म पानी डालकर पकाएं मैगी
अब पैन में लगभग एक गिलास गर्म पानी डाल दें. पानी डालने के बाद इसे हल्का उबलने दें. जब पानी में अच्छी तरह उबाल आने लगे, तब इसमें मैगी डाल दें.

अब पैन को ढककर कुछ मिनट के लिए पकने दें. इससे मैगी अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएगी और मसालों का फ्लेवर भी इसमें अच्छी तरह मिल जाएगा.

आखिर में डालें चीज, स्वाद होगा और क्रीमी
जब मैगी का पानी लगभग सूख जाए, तब इसमें अपनी पसंद के अनुसार चीज डालें. आप प्रोसेस्ड चीज या चीज स्लाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

चीज डालने के बाद मैगी को 2 से 3 मिनट तक और पकाएं, ताकि चीज अच्छी तरह पिघलकर मैगी में मिल जाए. इससे मैगी का स्वाद और भी क्रीमी और लाजवाब हो जाता है.

घर पर ही मिलेगा मार्केट जैसा स्वाद
इस आसान रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और बहुत कम सामग्री में ही यह तैयार हो जाती है. अगर आप शाम के समय कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक खाना चाहते हैं, तो एक बार इस स्टाइल में चीज मसाला मैगी ट्राई करें.

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED