Curry Patta Growth: फिटकरी में मिलाकर डालें ये 2 चीजें, घनी झाड़ी में बदल जाएगा करी पत्ते का पौधा

How To Make Curry Plant Bushy: आपको फिटकरी के साथ भीगे चावल का पानी और छाछ मिलाकर करी पत्ते के पौधे में इस्तेमाल करना है. यह मिश्रण मिट्टी को प्राकृतिक पोषण देता है और उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं.

Curry Plant
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST
  • करी पत्ते की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
  • करी पत्ते के पौधे में डाल दें ये सफेद चीज

घर में लगा करी पत्ते का पौधा अगर ठीक से बढ़ नहीं रहा या उसमें पत्ते कम आ रहे हैं, तो इस महीने पौधे में आपको कुछ खास करने की जरूरत पड़ सकती है. कई बार सही मौसम, अच्छी खाद और थोड़ी सी देखभाल करके पौधे में नई जान डाली जा सकती है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे खाद या केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती. करी पत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके सेवन से सेहत को कई फायदे होते हैं. 

फिटकरी क्यों है फायदेमंद?
फिटकरी (Alum) को अक्सर पानी साफ करने और घाव भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन यह पौधों के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. यह मिट्टी में मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को कम करती है, जिससे पौधा स्वस्थ रहता है और तेजी से बढ़ता है.

किन 2 चीजों के साथ मिलाकर डालें फिटकरी?
आपको फिटकरी के साथ भीगे चावल का पानी और छाछ मिलाकर करी पत्ते के पौधे में इस्तेमाल करना है. यह मिश्रण मिट्टी को प्राकृतिक पोषण देता है और उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पौधे की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. इससे पौधे की ग्रोथ तेज होती है और नई-नई पत्तियां निकलने लगती हैं. इस महीने बस इतना ध्यान रखना है कि पौधे को जरूरत से ज्यादा पानी न दें और उसे हल्की धूप जरूर मिलती रहे. कुछ ही हफ्तों में पौधा हरा-भरा और घनी झाड़ी जैसा दिखने लगता है.

कब और कितनी बार डालें?
इस घोल का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करना सबसे बेहतर माना जाता है. ज्यादा मात्रा में डालने से बचना चाहिए, ताकि पौधे को नुकसान न हो. आप चाहें तो 1 चम्मच दही या छाछ को 1 लीटर पानी में घोलकर पौधे की पत्तियों पर स्प्रे भी कर सकते हैं.

गर्मी में खास ध्यान रखें

  • गर्मी के मौसम में पौधे जल्दी सूख जाते हैं. इसलिए करी पत्ते के पौधे को हल्की धूप और समय-समय पर पानी देना जरूरी है. फिटकरी वाला घोल पौधे को गर्मी में मजबूत बनाए रखता है.

  • इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता. यह पूरी तरह घरेलू और प्राकृतिक तरीका है, जिसे आसानी से घर पर अपनाया जा सकता है.

  • करी पत्ते के पौधे को पर्याप्‍त सनलाइट की जरूरत होती हैं. इसलिए करी पत्ते को ऐसे जगह लगाएं, जहां 6 से 8 घंटे की धूप मिले.

 

Read more!

RECOMMENDED