Advertisement

खट्टे आम के अचार से बोर हो गए हो? तो इस बार ट्राई करो ये 'गुड़ वाला आम का अचार'... खाते ही मचल जाएगा मन!

Gud Wala Aam ka Achaar: इस आम के अचार को बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता. लेकिन, जो इस अचार की सबसे खास बात है, वो है कि ये अचार बिना तेल के बन जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस खट्टे-मीठे आम का अचार.

गुड़ वाला आम का अचार
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

Meetha Aam ka Achaar: कच्चे आम का खट्टा और मसाले वाला अचार तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम का ही खट्टा-मीठा अचार ट्राई किया है? खाने में ये अचार इतना टैंगी होता है कि अगर आपने एक बार खा लिया तो बार-बार खाएंगे. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और सही तरीके से स्टोर करने पर यह लंबे समय तक खराब भी नहीं होता. लेकिन, जो इस अचार की सबसे खास बात है, वो है कि ये अचार बिना तेल के बन जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस खट्टे-मीठे आम का अचार.

मीठा आम का अचार बनाने का सामान
कच्चा आम (कैरी) – 1 किलो
गुड़ 1/2 किलो (स्वादानुसार)
मेथी दाना भुना पिसा – 1 टी स्पून
कलौंजी – 1/4 टीस्पून (वैकल्पिक)
भुनी सौंफ पिसी हुई – 1 टी स्पून
हल्दी – 2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार

गुड़ वाला आम का अचार बनाने की विधि
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें, ताकि सारी धूल-मिट्टी साफ हो जाए. इसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रखें कि टुकड़े बहुत बड़े न हों, ताकि मसाले अच्छी तरह उनमें समा सकें और अचार का स्वाद और भी बेहतर बने.

अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें और उसमें कच्चे आम के टुकड़े डाल दें. इसमें थोड़ी-थोड़ी करते हुए गुड़ मिक्स करें और चम्मच से चलाते रहें.

थोड़े ही देर में गुड़ आम में अच्छे से मिक्स हो जाएगा. इसके बाद गुड़ और आम के मिक्स में पिसी हुई मेथी, कलौंजी, भुनी पिसी सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.

अब इन सभी मसालों को अच्छे से मिक्स कर लें. ठंडा होने के इसे एक एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करें.

अब इसे 2 से 3 दिनों तक धूप में रखें ताकि गुड़ का सिरप गाढ़ा हो जाए और आम के टुकड़े थोड़े नरम हो जाएं.

2-3 दिन धूप दिखाने के बाद मीठे आम के अचार को फ्रिज में रखें. यह मीठा आम का अचार रोटी, पराठा, आलू पराठा या गोभी पराठा जैसे भरवां पराठे और यहां तक ​​कि साधारण दाल-चावल के साथ भी बहुत अच्छा लगता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement