How to make khasta Shakkarpare: अगर आप मीठा पसंद करते हैं और होली पर कोई मीठी डिश बनाने का सोच रहे हैं, तो शक्करपारे सबसे बढ़िया विकल्प है. ये बनाने में बेहद आसान होते हैं और खाने में एकदम कुरकुरे. जो होली का मजा डबल कर देगा. अगर आप भी इस होली अपने मेहमानों के लिए कुछ खास स्नैक्स बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको हम बताएंगे हलवाई जैसे खस्ता शक्करपारे बनाने की बेहद आसान रेसिपी.
सबसे खास बात है कि शक्करपारे बनाने लिए आपको बाजार जाने की भी जरूरत नहीं है, बस आपकी रसोई में मौजूद सामग्री से आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट और कुरकुरे शक्करपारे. ये शक्करपारे देखने में तो हलवाई जैसे लगेंगे ही, साथ ही खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होंगे.
क्या है शक्करपारे
शक्करपारे बनाने के लिए पहले चीनी और पानी का घोल तैयार किया जाता है. ठंडा होने के बाद इस घोल से मैदा और घी मिलाकर आटा गूंथा जाता है. फिर इसे बेलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धीमी आंच पर तला जाता है. बाहर से कुरकुरा और अंदर से हल्का मीठा स्वाद इसे खास बनाता है. होली की थाली में शक्करपारे की मौजूदगी मिठास बढ़ा देती है.
शक्करपारे बनाने का समान
मैदा- 500 ग्राम, देसी घी- 100 ग्राम, चीनी- 400 ग्राम, पानी- 150 मिलीलीटर, इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच और तेल तलने के लिए
खस्ता शक्करपारे बनाने की विधि
आटा तैयार करें
एक बड़े बर्तन में मैदा लें. इसमें घी डालकर अच्छे से मोयन दें. अब इसमें पाउडर अच्छे से चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. धीरे-धीरे दूध डालते हुए सख्त आटा गूंध लें. अब आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें. इससे आटा फूल जाएगा और आपके शक्करपारे एकदम कुरकुरे बनेंगे.
शक्करपारे आकार दें
10–15 मिनट बाद आटे की लोई बनाकर मोटी रोटी बेल लें और चाकू या कटर की मदद से इसे छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड आकार में काट लें.
इस तरह से तलें
कढ़ाई में तेल या घी मध्यम आंच पर गरम करें.ध्यान रखें कि तेल ज्यादा तेज नहीं होना चाहिए, वरना पारे अंदर से कच्चे और बाहर से जल जाएंगे. कटे हुए टुकड़ों को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तले हुए शक्करपारे निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें.
शक्करपारे की चाशनी बनाएं
एक पैन में चीनी और पानी डालकर गैस पर चढ़ा दें और चीनी पूरी तरह घुल जाने तक इसे पकाएं. इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और फिर जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब तले हुए शक्करपारों को चीनी की चाशनी में डुबोएं और कुछ देर बाद इन्हें निकालकर एक प्लेट में फैला दें. इसके बाद शक्करपारे को पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें.
खस्ता बनाने के लिए टिप्स
आटा सख्त गूंधे तभी शक्करपारे कुरकुरे बनेंगे.
तलते समय आंच धीमी रखें, वरना ऊपर से रंग आ जाएगा और अंदर से कच्चे रह सकते हैं.
मोयन (घी) सही मात्रा में डालना बहुत जरूरी है.
ये भी पढ़ें: