हरे मटर की सब्जी बनाने का ये तरीका देख सोचेंगे काश पहले पता होता, नोट कर लें झटपट बनने वाली ये रेसिपी

अगर आप रोजाना की एक जैसी सब्जियों से ऊब चुके हैं और कुछ नया, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मटर की वड़ी से बनी यह खास सब्जी आपके किचन का स्वाद बदल दें.

हरे मटर की सब्जी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • चलिए जानते हैं इस सब्जी को बनाने का तरीका
  • मटर की वड़ी से बनाएं खास सब्जी
  • हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त स्वाद

बारिश का मौसम और खाने में कुछ अलग बनाने वालों के लिए हरी मटर से बनी यह खास वड़ी वाली सब्जी आपके दिन को खुशनुमा बना सकती है. यह सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और टेस्ट में ये बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देती है.

चलिए जानते हैं इस सब्जी को बनाने का तरीका
हरी मटर, हरी मिर्च, धनिया और अदरक को दरदरा पीस लें. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, नमक और थोड़ा सा बेसन मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को स्टीमर में रखकर अच्छी तरह स्टीम कर लें. स्टीम करने की यह प्रक्रिया इसे हल्का और हेल्दी बनाती है, जिससे तेल का इस्तेमाल कम हो जाता है.

 

टमाटर, प्याज और गरम मसालों का स्मूद पेस्ट तैयार करें
इस सब्जी की खासियत इसकी रिच और मसालेदार ग्रेवी है. इसके लिए टमाटर, प्याज और गरम मसालों को एक साथ उबाल लें और अच्छी तरह पकाएं. उबालने के बाद इसका पानी अलग कर लें और मिश्रण का स्मूद पेस्ट तैयार करें.

तड़के से लाएं असली फ्लेवर
ग्रेवी तैयार करने के बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और थोड़ा सा हींग डालकर तड़का लगाएं. इसके बाद तैयार किया गया टमाटर-प्याज का पेस्ट डालें और अच्छे से पकाएं. अब इसमें नमक, हल्दी और धनिया पाउडर मिलाकर इसे तब तक भूनें जब तक तेल अलग न हो जाए.

घर पर बनाएं ये टेस्टी सब्जी
जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए, तब इसमें थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. इसी दौरान स्टीम की गई मटर की वड़ी तैयार कर लें. इन वड़ियों को छोटे टुकड़ों में काटें और ग्रेवी में मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को लगभग 5 मिनट तक पकाएं, जिससे वड़ी में ग्रेवी का स्वाद अच्छी तरह समा जाए. जो लोग रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं, उनके लिए यह रेसिपी एक नया और दिलचस्प विकल्प है.

Read more!

RECOMMENDED