वजन घटाने और दिल की सेहत के लिए है वरदान, ये एक चीज डाल कर बना लें ये चटनी, स्वाद में आ जाएगा मजा

आज हम आपको अलसी से बनी चटनी को बनाना सिखाएंगे.

अलसी की चटनी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

अलसी सेहत के लिए जितनी फायदेमंद होती है, उतनी ही खाने में भी स्वादिष्ट लगती है. आज हम आपको इससे बनने वाली एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कुछ ही मिनटों में आसानी से बन जाती हैं. 

अलसी में ओमेगा-3, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन और मिनरल्स (मैग्नीशियम, कैल्शियम) प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और पाचन सुधारने में मददगार साबित होते हैं. अलसी का इस्तेमाल करने से हृदय रोग का खतरा भी कम होता है और वजन घटाने भी लाभदायक होता है. 

अलसी की चटनी बनाने का सामान 

  • आधा कप अलसी के बीज
  • 1 हरी मिर्च 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • नींबू का रस
  • 1 चम्मच सरसों का तेल

कैसे बनती है यह चटनी?

  • सबसे पहले अलसी को भुनें. भुनने के लिए तवे पर सूखी अलसी रखें और उसको तक तक चलाते रहें, जब तक चटकने न लगें. इससे चटनी का स्वाद और बढ़ता है.
  • अलसी भुनने के बाद उसे मिक्सर में डाल लें और बारीक पीस लें. 
  • इसके बाद एक कटोरी लें और उसमें प्याज, मिर्च और सरसों का तेल डालें. इसके बाद पीसा हुआ अलसी डालें और उसी के हिसाब से नमक मिला लें. 
  • जब सब हो जाए, तो स्वाद के हिसाब से नींबू का रस डालें और पानी डाल कर तैयार करें.
  • इतना करते ही अलसी का चटनी तैयार हो जाएगी. इसको रोटी, चावल या पराठे के साथ खा सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि बच्चे भी अंगुलियां चाट खाएंगे.   

अप चाहें तो इसमे टमाटर या अपने स्वाद के हिसाब से कुछ और चीजें भी डाल सकते हैं. अलग-अलग जगहों में यह चटनी अलग-अलग तरह से बनाई जाती है. 

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED