Advertisement

Instant Mug Pizza Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं झटपट मग पिज्जा, बिना ओवन माइक्रोवेव में 2 मिनट में ऐसे करें तैयार

बारिश के मौसम में झटपट बनने वाला मग पिज्जा एक स्वादिष्ट स्नैक है. मैदा, दूध, चीज़ और पसंदीदा सब्जियों से तैयार यह रेसिपी माइक्रोवेव में कुछ ही मिनटों में बन जाती है और शाम की चाय के साथ खाने के लिए मजेदार स्नेक्स है.

Mug Pizza Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

बारिश का मौसम आते ही कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन कर रहा है? अगर बाहर का खाना खाने का मन नहीं है और घर पर ही कुछ नई डिश ट्राई करना चाहते हैं, तो मग पिज्जा एक बेहतरीन रेसिपी है आपके लिए. इसे बनाने के लिए न ओवन की जरूरत होती है और न ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. कुछ ही मिनटों में तैयार होने वाला यह पिज्जा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. यह रेसिपी बारिश के मौसम में झटपट बनने वाली कम्फर्ट फूड का अच्छा ऑप्शन बन सकती है.

मग पिज्जा बनाने के लिए आपको चाहिए-
4 बड़े चम्मच मैदा
आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
3 बड़े चम्मच दूध
2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल या रिफाइंड तेल
2 बड़े चम्मच पिज्जा सॉस
3 से 4 बड़े चम्मच मोजरेला चीज
1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च (बारीक कटी)
1 बड़ा चम्मच प्याज (बारीक कटा)
1 बड़ा चम्मच स्वीट कॉर्न
1 बड़ा चम्मच टमाटर (बीज निकालकर बारीक कटा)
चुटकीभर ओरिगैनो
चिली फ्लेक्स स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार

सबसे पहले तैयार करें बैटर
एक बड़े मग में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें दूध और तेल डालें और बिना गांठ वाला स्मूद बैटर तैयार करें. बैटर ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए.

अब डालें अपनी पसंद की टॉपिंग
तैयार बैटर के ऊपर पिज्जा सॉस फैलाएं. अब शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और स्वीट कॉर्न डालें. आखिर में भरपूर मोजरेला चीज डालें. ऊपर से ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स छिड़क दें.

सिर्फ 2 मिनट में तैयार होगा पिज्जा
मग को माइक्रोवेव में लगभग 2 से 3 मिनट तक हाई पावर पर पकाएं. जब चीज़ अच्छी तरह पिघल जाए और बैटर पूरी तरह पक जाए, तब इसे बाहर निकाल लें. कुछ मिनट ठंडा होने दें और फिर गरमा-गरम सर्व करें.

इन टिप्स से बढ़ जाएगा स्वाद
अगर आपको तीखा पसंद है तो इसमें जलेपीनो या हरी मिर्च भी डाल सकते हैं. पनीर, ऑलिव, मशरूम या उबला हुआ कॉर्न डालकर भी इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है. बच्चों के लिए इसे हल्के मसालों के साथ बनाना बेहतर रहेगा.

बारिश के मौसम के लिए क्यों है परफेक्ट?
मग पिज्जा कम समय में तैयार हो जाता है और इसके लिए ज्यादा बर्तनों की भी जरूरत नहीं पड़ती. शाम की चाय के साथ या अचानक लगने वाली भूख में यह एक स्वादिष्ट और आसान स्नैक बन सकता है. अगर बाहर बारिश हो रही हो, तो गरमा-गरम मग पिज्जा का स्वाद मौसम का मजा और भी बढ़ा देता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement