कई बार घर की सफाई के बावजूद कमरों में अजीब सी बदबू बनी रहती है. खासतौर पर किचन, बाथरूम या लंबे समय तक बंद रहने वाले कमरों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है. ऐसे में लोग तुरंत एयर फ्रेशनर या रूम स्प्रे का इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सही नहीं माने जाते. अगर आप घर को नेचुरल तरीके से खुशबूदार बनाना चाहते हैं, तो कपूर और नींबू से तैयार होने वाला यह आसान घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकता है.
कपूर को लंबे समय से घर की ताजगी के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हवा में मौजूद बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं. वहीं, नींबू की ताजी और हल्की खुशबू पूरे कमरे को फ्रेश महसूस कराती है. जब ये दोनों चीजें एक साथ इस्तेमाल की जाती हैं, तो घर का माहौल साफ, हल्का और खुशबूदार लगने लगता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता.
घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल एयर फ्रेशनर
इस आसान एयर फ्रेशनर को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए 4 से 5 कपूर के टुकड़े, एक ताजा नींबू, थोड़ा सा पानी और एक छोटा कटोरा चाहिए होगा.
सबसे पहले नींबू को दो हिस्सों में काट लें. अब एक कटोरे में थोड़ा पानी डालें और उसमें कपूर के टुकड़े डाल दें. इसके बाद कटे हुए नींबू के टुकड़ों को भी उसी बाउल में रख दें. अब इस कटोरे को कमरे के किसी कोने में रख दें. कुछ ही देर में नींबू और कपूर की हल्की खुशबू पूरे कमरे में फैलने लगेगी और बदबू धीरे-धीरे गायब हो जाएगी.
किन जगहों पर सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह तरीका?
आप इस घरेलू एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल घर के अलग-अलग हिस्सों में कर सकते हैं. यह खासतौर पर किचन, बाथरूम, बेडरूम और लिविंग रूम में काफी असरदार साबित होता है. जिन कमरों में नमी ज्यादा रहती है या जो लंबे समय तक बंद रहते हैं, वहां यह तरीका बेहद उपयोगी माना जाता है.
अगर आप चाहते हैं कि कमरे में लगातार ताजगी बनी रहे, तो हर दो-तीन दिन में नींबू बदलते रहें. कपूर खत्म होने पर नए टुकड़े डालना भी जरूरी है. साथ ही इस मिक्सचर को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें. यह आसान और कम खर्च वाला घरेलू उपाय न सिर्फ घर की बदबू दूर करता है.