Advertisement

बाजार का ग्लूकोन-डी भूल जाएंगे, घर पर बनाएं नींबू पानी का जादुई प्रीमिक्स, 1 मिनट में मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

सीखें घर में बनाना इंस्टेंट नींबू पानी, पी कर आ जाएगा मजा और मिलेगी तुरंत एनर्जी.

नींबू पानी प्रीमिक्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

गर्मी बढ़ते ही सबसे पहले जो चीज दिमाग में आती है, वो है ठंडा नींबू पानी. लेकिन सच कहें, तो हर दिन ऑफिस या कॉलेज से लौटकर नींबू काटना, चीनी घोलना और मसाले मिला कर नींबू पानी बनाना बड़े आलस का काम लगता है. 
ऐसे में यह नींबू पानी प्रीमिक्स एकदम लाइफसेवर है. समय भी बचेगा और इसको पीने से एनर्जी भी तुरंत मिलेगी. बस एक चम्मच मिक्स पानी में डालिए, और आपका फ्रेश नींबू पानी 1 मिनट में बन कर तैयार हो जाएगा. 

प्रीमिक्स बनाने का सामान
ताजे नींबू - 10 से 12
चीनी - नींबू के रस से तीन गुना
काला नमक - 1 से 2 चम्मच
सफेद नमक - आधा चम्मच 
भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच 

नींबू पानी प्रीमिक्स बनाने का तरीका
नींबू धोकर काट लें. पूरा रस निकालें और छलनी से छान लें ताकि बीज या गूदा न रहे. जितना साफ रस होगा, पाउडर उतना बेहतर मिक्स बनेगा.

एक चौड़े मुंह वाले बर्तन में रस डालें और रस से तीन गुना चीनी मिला दें. चम्मच से नींबू के सर और चीनी को तब तक चलाते रहें जब तक दोनों मिलकर गाढ़ा, स्मूद न बन जाए.

अब इस मिक्स को किसी बड़ी प्लेट या ट्रे में फैलाकर पतली परत बना दें. इसे 3-4 दिनों तक सिर्फ पंखे की हवा में सुखाएं. धूप में बिल्कुल न रखें, वरना चीनी पिघल जाएगी और प्रीमिक्स सही नहीं बनेगा. हर दिन इसे एक बार जरूर चलाएं ताकि जल्दी सूखे.

जब मिश्रण पूरी तरह सूखकर कड़क हो जाए तो इसे टुकड़ों में तोड़ें और ग्राइंडर में डालें. अब इसमें काला नमक और भुना जीरा डालें और बारीक पाउडर पीस लें. यही आपका नींबू पानी प्रीमिक्स है.

स्टोर करने का तरीका
प्रीमिक्स को किसी साफ, सूखे कांच के एयरटाइट जार में भर लें. नमी न रहने दें, वरना मिक्स खराब हो जाएगा.

इस तरह बनाएं
एक गिलास ठंडे पानी में 1-2 चम्मच प्रीमिक्स डालें, अगर इच्छा हो तो बर्फ डालें, फिर दो बार चम्मच पानी में घुमाएं. बस, इतने में झटपट, ताजा और खट्टा-मीठा नींबू पानी रेडी हो जाएगा. खुद भी पीएं और घर में सब को पिलाएं. 


ये भी पढ़ें 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement