How to make papad with leftover rice full recipe in hindi गर्मियों में अकसर घर में चावल बच ही जाते हैं, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इनका क्या करें, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बासी चावल से ऐसे कुरकुरे और टेस्टी पापड़ बनाए जा सकते हैं, जो तलने के बाद अपने साइज से डबल फूल जाते हैं. खास बात ये है कि इसमें न पापड़ खार की जरूरत होती है और न ही सोडा की, फिर भी स्वाद और क्रंच में कोई कमी नहीं आती.
पापड़ बनाने के लिए क्या चाहिए
इस आसान रेसिपी के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी.
एक कप बासी चावल, एक कप पानी, स्वाद के अनुसार नमक, थोड़ा सा जीरा, चिली फ्लेक्स और धनिया. ये सभी चीजें मिलकर पापड़ को बेहतरीन स्वाद देती हैं.
बैटर तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले बासी चावल को मिक्सर ग्राइंडर में डालें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे अच्छी तरह पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट स्मूद और बिना दानों वाला हो. इसके बाद इस बैटर को छन्नी से छान लें, ताकि कोई मोटा हिस्सा न रह जाए. अब इसमें नमक, जीरा, चिली फ्लेक्स और धनिया डालकर अच्छे से फेंट लें. बैटर जितना अच्छे से मिक्स होगा, पापड़ उतने ही बढ़िया बनेंगे.
पापड़ का शेप कैसे दें
अब तैयार बैटर में से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लें और प्लास्टिक शीट या फ्रिज मैट पर चम्मच की मदद से फैलाएं. आप पापड़ को अपनी पसंद के हिसाब से छोटा या बड़ा बना सकते हैं.
ध्यान रखने वाली बात ये है कि चम्मच के पीछे वाले हिस्से से ही बैटर फैलाएं. अगर चम्मच की धार लग गई, तो पापड़ में दरार आ सकती है.
सुखाने का सही तरीका
अब इन पापड़ों को धूप या पंखे की हवा में अच्छे से सुखा लें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं और ड्राय हो जाएं, तब ये तलने के लिए तैयार हो जाते हैं. आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखकर साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं.
तलते समय रखें ये ध्यान
पापड़ तलने से पहले तेल को अच्छी तरह गरम कर लें. जब तेल सही से गरम हो जाए, तभी उसमें पापड़ डालें. जैसे ही पापड़ तेल में जाएगा, वह तुरंत फूलकर डबल साइज का हो जाएगा और एकदम क्रिस्पी बनकर तैयार हो जाएगा.
सबसे जरूरी बात ये है कि बैटर ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. पानी हमेशा थोड़ा-थोड़ा डालें ताकि बैटर गाढ़ा और चिपचिपा बना रहे. यही पापड़ को सही टेक्सचर देने में मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें