How to Make Roti: रोज-रोज आटा गूंथने की झंझट खत्म, ऐसे भी बना सकते हैं 5 मिनट में फूली-फूली रोटी

How to Make Fluffy and Soft Roti without Knead: रोटी बनाने से पहले आटा को गूंथना होता है. हम आज आपको बता रहे हैं कि कैसे बिना आटा गूंथे भी फूली-फूली रोटी बना सकते हैं. देरी मत कीजिए इस ट्रिक को अपनाइए और रोज-रोज आटा गूंथने की झंझट को खत्म कर दीजिए.

How to Make Fluffy and Soft Roti without Knead
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

भारत में सबसे अधिक चावल और रोटी खाई जाती है. रोटी बनाने से पहले आटा को अच्छी तरह से गूंथना होता है. इसके बाद ही फूली-फूली रोटी बनती है. यदि आप भी रोज किचन में गैस या चूल्हे के सामने खड़े होकर या बैठकर आटा गूंथते या गूंथती हैं तो हम आपके इस परेशानी को दूर करने को लेकर कुछ ट्रिक्स लेकर आए हैं. इसमें रोटी बनाने के लिए आटा गूंथने की जरूरत ही नहीं पड़ती है. अब देरी मत कीजिए इस ट्रिक को अपनाइए और रोज-रोज आटा गूंथने की झंझट को खत्म कर दीजिए.

बिना हाथ लगाए ऐसे गूंथे आटा 
1. पहली ट्रिक्स:  
बिना हाथ लगाए आटा गूंथने के लिए आटा, पानी, बर्तन और लंबा डंडा ये बेलन की जरूरत पड़ेगी. इन सब चीजों को जुटा लेने के बाद अब आप सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें. इसके बाद पानी लें. पानी आटा का आधा होना चाहिए. अब आप आटा में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर बेलन या डंडा की सहायता से गोल-गोल चलाएं. आप विस्कर से भी आटा और पानी को गोल-गोल चला सकते हैं. इस तरह से आप देखेंगे कि बिना हाथ लगाए आटा धीरे-धीरे गूंथ रहा है. यह आटा न चिपकेगा और न ही सख्त होगा. इतना करने के बाद गूंथे आटा को बर्तन से निकालकर प्लेट में रख लें. इस आटा से तुरंत रोटी नहीं बनाएं बल्कि कुछ देर इसा गूंथे आटा का रेस्ट करने के बाद ही रोटी बनाएं. इससे फूली-फूली रोटी बनेगी.

2. दूसरी ट्रिक्स: अब हम आपको बिना हाथ लगाए आटा गूंथने की दूसरी ट्रिक्स बता रहे हैं. इसमें आटा, पानी और मिक्सर की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले मिक्सी का जार लें और उसमें दो कप आटा को डाल दें. अब इस आटा को गूंथने के लिए एक कप पानी लें. अब आधा कप पानी को मिक्सी के जार में डालें और आटा को धीरे-धीरे चलाएं. इसके बाद जो पानी बचा है, उसे भी आटा वाले जार में डाल दें. ऐसा करने के बाद फिर आटा को चलाएं. अब जब आप जार खोलेंगे तो देखेंगे कि आटा गूंथ चुका है. अब इस गूंथे आटा को मिक्सी जार निकालकर प्लेट में रखे लें. इस तरह से बिना हाथ लगाए रोटी बनाने के लिए आटा तैयार है. 

3. आटा गूंथने का झंझट खत्म 
सबसे पहले आप एक मिक्सिंग बाउल में एक कप गेहूं का आटा लें. स्वाद और टेक्सचर बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा बेसन और स्वादानुसार नमक मिलाएं. यदि आप रोटी को ज्यादा नरम रखना चाहते हैं तो एक चम्मच तेल भी डाल सकते हैं. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें. बिना गांठ वाला घोल तैयार करने के बाद इसे तुरंत तवे पर न डालें. इसे ढंककर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आटे के कण पानी को अच्छी तरह सोख लेते हैं और सेट हो जाते हैं. 15 मिनट बाद जब आप घोल को दोबारा मिलाएंगे तो और भी चिकना और लचीला हो जाएगा, जिससे रोटी फटेगी नहीं.

अब एक नॉन-स्टिक या सामान्य तवा गैस पर रखें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तवे पर थोड़ा सा घोल डालें और उसे चम्मच या कलछी की मदद से गोल फैला दें. आप अपनी पसंद के अनुसार रोटी को पतला या मोटा रख सकते हैं. ध्यान रहे कि इस समय आंच बहुत तेज न हो, वरना रोटी अंदर से कच्ची रह जाएगी. जैसे ही रोटी ऊपर से सूखी दिखने लगे और किनारे तवे को छोड़ने लगें, इसे सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ से भी इसे हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. एक सूती कपड़े या स्पैचुला से रोटी को हल्का-हल्का दबाते हुए पकाएं. इस दबाव से रोटी के अंदर की भाप उसे अंदर तक पका देती है और कच्चापन पूरी तरह खत्म हो जाता है. जब रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह सिक जाए तो उसे सीधे गैस की आंच पर रखें. आप देखेंगे कि यह बिल्कुल वैसे ही गुब्बारे की तरह फूल जाएगी जैसे आटा गूंथकर बनाई गई रोटियां फूलती हैं. इस रेसिपी से बनी रोटी के स्वाद और खुशबू में कोई अंतर नहीं आता और रोटी लंबे समय तक नरम बनी रहती है.


 

Read more!

RECOMMENDED