इस 5 तरीकों से बना सकते हैं पानी पूरी, इनकी रेसिपी पढ़ खाने का कर जाएगा मन

आज हम आपको 5 तरीकों से पानी पूरी का पानी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप मिनटों में बना सकेंगे. इसमें दोनों तरह का नमक डाला जाता है, इसलिए नमक डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि नमक तेज न हो जाए.

पानी पूरी बनाने के तरीके
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

पानी पूरी एक ऐसी स्ट्रीट फूड है जिसे भारत के हर कोने में पसंद किया जाता है. अनोखी बात यह है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में पानी पूरी को अलग-अलग स्वाद के साथ, लेकिन उतने ही पसंद के साथ खाया जाता है. हालांकि पानी पूरी बनाने का प्रोसेस एक है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा फर्क पानी के स्वाद और मसाले की फीलिंग में होता है.
यहां हम आपको 5 बिल्कुल ऑथेंटिक तरीके बताएंगे, जिससे आप घर पर ही टेस्टी पानी बनाकर पूरी के साथ अपने स्वाद के हिसाब से खा सकते हैं.

1. क्लासिक स्टाइल हरा मसाला पानी पूरी

  • हरा धनिया - 1 मुठ्ठी
  • पुदीना - 1 मुठ्ठी
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - आधा इंच
  • काला नमक - 1 चम्मच
  • सफेद नमक - स्वाद अनुसार
  • भुना जीरा - 1 चम्मच
  • नींबू का रस - 1
  • ठंडा पानी - 3 से 4 कप
  • बर्फ- वैकल्पिक

इस तरह बनाएं
धनिया, पुदीना, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सर में एकदम महीन पीसकर पेस्ट बना लें.
इसके बाद एक बड़े बर्तन में ठंडा पानी और बर्फ डालें और यह पेस्ट भी उसमें डालकर मिला दें.
ऊपर से सफेद नमक, काला नमक, भुना जीरा और नींबू निचोड़कर चम्मच से अच्छी तरह घोल लें.
दिल्ली और कई जगहों में इस्तेमाल होने वाला यह सबसे क्लासिक और ताजगी भरा पानी पूरी का पानी है.

2. स्वीट गोलगप्पा का मीठा पानी

  • इमली का गूदा - आधा कप
  • गुड़ - 3 से 4 बड़े चम्मच
  • सफेद नमक - स्वाद अनुसार
  • भुना जीरा - आधा चम्मच

इस तरह बनाएं
एक कढ़ाई लें. इसमें इमली का गूदा पानी के साथ मध्यम आंच पर गुड़ के साथ पकाएं.
गुड़ घुलने पर ऊपर दिए मसाले डाल दें.
नमक कम ही डालें, केवल चुटकी भर.
ठंडा होने पर पानी मिलाएं और 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
मीठा पानी नमकीन फुल्कियों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है.

3. स्पाइसी लवर्स के लिए तीखा-लहसूनी पानी

  • लहसुन - 5 से 6 कलियां
  • हरी मिर्च - 2
  • काला नमक - आधा चम्मच
  • सफेद नमक - स्वाद अनुसार
  • नींबू - 1 या इमली का रस - 1 कप
  • पानी - 3 कप

इस तरह बनाएं
मिक्सर में लहसुन और मिर्च का स्मूद पेस्ट बनाएं.
इस पेस्ट को पानी में डालें और नींबू का रस या इमली का पानी डालकर घोलें.
यह पानी खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें तीखा पसंद है और जिन्हें गैस की समस्या होती है.

4. स्ट्रीट-स्टाइल चटपटा इमली का पानी

  • काला नमक - 1 चम्मच
  • सफेद नमक - स्वाद अनुसार
  • भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
  • भुना धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • भुना लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • पानी - 4 कप

इस तरह बनाएं
सभी भुने मसालों को पानी में डालकर अच्छी तरह घोल लें.
इसके बाद भिगोई हुई इमली का गूदा निकालें, बीज अलग कर दें और गूदा पानी में मिला दें.
सब कुछ एक साथ मिलाने पर आपको मिल जाएगा चटपटा इमली वाला पानी.

5. भरे हुए आलू-चना या मटर का मसाला

  • उबले आलू - 3
  • उबले चने या सफेद मटर - आधा कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • काला नमक - थोड़ा सा
  • भुना लाल मिर्च और जीरा पाउडर - आधा चम्मच
  • चाट मसाला - आधा चम्मच
  • बारीक कटा प्याज- जरूरत के हिसाब से

ऐसे तैयार करें फीलिंग
उबले आलू मैश करें और चने या मटर के साथ मिला दें.
दोनों नमक, मसाले और चाट मसाला डालें.
ऊपर से थोड़ा प्याज छिड़कें.

सच कहें तो यह फिलिंग ही पानी पूरी का दिल होती है, ये जितना टेस्टी बनेगी पानी पूरी खाने में मजा उतना ही आएगा. पूरियों की बात करें तो आप इसे बाजार से ही खरीद के ले आएं, जिससे मेहनत भी बचती है और स्वाद बाजार जैसा ही रहता है. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED