Advertisement

झट से बना लें ये पानीवाली फुल्की, एक बार खाएंगे तो बार-बार ललचाएंगे

आपने सड़क पर बहुत तरह-तरह की चटपटी चीजें खाई होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में तो लाजवाब है ही, साथ ही इतनी चटपटी कि इसे बार-बार बनाकर खाने का मन करेगा.

पानी की फुल्की
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

पानी की फुल्की बिल्कुल हेल्थ के लिहाज से नुकसानदेह नहीं होती. बल्कि ये डिश पचने में आसान होती है. इसमें डाले गए मसाले पेट को साफ रखते हैं. इसके अलावा इसका चटकदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है. न सिर्फ बड़े, बल्कि बच्चे भी इसे चटकारे लेकर खाते हैं.

हालांकि इसे बनाना मिनटों का काम है, लेकिन इसे बनाते वक्त कुछ बारीकियों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि इसका स्वाद वैसा ही आए जैसा पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है.

सबसे पहले फुल्की का बैटर तैयार करें

  • इसके लिए मूंग दाल को एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें. जब दाल फूलती है, तो फुल्कियां हल्की और फूली हुई बनती हैं.
  • दाल फूलने के बाद, अगले दिन इसमें अदरक, हरी मिर्च, हींग, नमक और थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में पीस लें.
  • ध्यान रखें, बैटर दरदरा न रहे. इसे बिल्कुल स्मूद पीसें.
  • इसके बाद एक कड़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. सरसों का तेल इसमें खास स्वाद देता है.
  • अब बैटर के गोल-गोल पकोड़े तेल में डाल कर तल लें. जब पकोड़े गोल्डन होने लगें, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
  • अब बनाएं तीखी और खट्टी हरी पीनी
  • जब फुल्की तैयार हो जाए, तब सबसे जरूरी हिस्सा आता है इसका तीखा और खट्टा पानी.

कुल्की की पानी बनाने का सामान 

  • हरा धनिया - 100 ग्राम
  • पुदीना - 1 मुट्ठी
  • हरी मिर्च - 4-5
  • अदरक - आधा इंच
  • नींबू - 2-3
  • काला नमक - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - आधा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • ठंडा पानी - 4-5 कप. आप बर्फ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 

हरी पीनी बनाने का प्रोसेस

  • मिक्सी में धनिया, पुदीना, अदरक और हरी मिर्च डालें.
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एकदम महीन पेस्ट तैयार कर लें.
  • अब एक बड़े बर्तन या मिट्टी के मटके में ठंडा पानी डालें और यह मसाला पेस्ट मिलाएं.
  • नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह घोलें.
  • स्वाद चख कर देखें, इस पानी का टेस्ट थोड़ा तीखा, थोड़ा खट्टा होना चाहिए.
  • चाहें तो इसे 15-20 मिनट फ्रिज में रख दें, ठंडा पानी फुल्की को और भी मजेदार बना देता है.


फुल्कियों को सही तरीके से भिगोएं 

  • तल कर रखी फुल्कियों या वड़ों को दोनों हाथों के बीच दबा कर पानी में डालें, ताकि अंदर तक पानी जा सके.
  • 10-12 मिनट तक छोड़ दें ताकि फुल्की पूरे मसालेदार पानी को सोख ले.
  • ध्यान रहे - बहुत देर न छोड़ें, वरना वड़े टूट सकते हैं.


अब बनाएं वो टॉपिंग जो फुल्की को और लाजवाब बनाती है

  • टॉपिंग के लिए इन सामान का करें इस्तेमाल
  • बारीक कटा प्याज
  • लाल मिर्च फ्लेक्स
  • हरा धनिया कटा हुआ
  • उबले सफेद मटर 


इस तरह डाल सकते हैं पानी फुल्की में सर्व से पहले टॉपिंग

  • एक मिट्टी के कटोरे या दोने में भीगी हुई पानी में भिंगी हुई फुल्कियां डालें.
  • ऊपर से थोड़ा-सा हरा पानी और डालें.
  • अब मटर, प्याज और हरा धनिया डालकर मिलाएं.
  • इन सब के बाद ठंडी-ठंडी पानी की फुल्की सर्व करें. जिसको खा कर सबको मजा आ जाएगा, फिर चाहे खाने वाले बच्चे हो या बड़े. 


ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement