Mango sticky rice recipe: अगर आप आम से बनी कुछ नई और टेस्टी मिठाई ट्राई करना चाहते हैं, तो थाई मैंगो स्टिकी राइस आपके लिए परफेक्ट डेजर्ट हो सकती है. यह थाईलैंड की बेहद लोकप्रिय स्वीट डिश है, जिसे अब भारत में भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. नारियल के दूध की मलाईदार मिठास, मुलायम चिपचिपे चावल और मीठे आम का स्वाद इसे खास बनाता है. अच्छी बात यह है कि इस विदेशी डिश को बनाने के लिए आपको किसी होटल या रेस्तरां जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान चीजों की मदद से आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...
क्यों पसंद की जाती है यह डिश
थाई मैंगो स्टिकी राइस का स्वाद मीठा, क्रीमी और बहुत रिफ्रेशिंग होता है. गर्मियों में यह डेजर्ट खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप घर पर कुछ नया और आसान बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.
थाई मैंगो स्टिकी राइस बनाने की सामग्री
1 कप स्टिकी राइस
1 कप नारियल का दूध
आधा कप चीनी
थोड़ा सा नमक
2 पके हुए आम
तिल या भुनी मूंग दाल सजाने के लिए
थाई मैंगो स्टिकी राइस बनाने की रेसिपी
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धो लें और 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इससे चावल नरम हो जाते हैं.
अब चावल को लगभग 25 से 30 मिनट तक भाप में पकाएं. इससे चावल सही तरीके से मुलायम और चिपचिपे बनेंगे.
इसके बाद एक पैन में नारियल का दूध, चीनी और थोड़ा नमक डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. ध्यान रखें कि इसे उबालना नहीं है.
अब पके हुए चावल में यह नारियल वाला मिश्रण डालें और करीब 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि चावल पूरा स्वाद सोख लें.
आम को छीलकर लंबे टुकड़ों में काट लें. प्लेट में स्टिकी राइस रखें और उसके साथ आम सजाएं. ऊपर से बचा हुआ नारियल दूध डालें. अगर चाहें तो ऊपर से तिल या भुनी मूंग दाल डालकर गार्निश कर सकते हैं. इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है.
ये भी पढ़ें: