गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां लेकर आता है. ऐसे में खान-पान में ठंडक देने वाली चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है. इन्हीं में से एक है खरबूज, जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि इस मौसम में सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. लेकिन अक्सर लोग मीठा खरबूज चुनने में गलती कर देते हैं. आइए जानते हैं मीठा खरबूज पहचानने की ट्रिक, इसके फायदे और कैसे खरबूजे एकदम नहीं खरीदने चाहिए.
मीठा खरबूज खरीदने की आसान ट्रिक
खुशबू से पहचानें: पका हुआ खरबूज हल्की मीठी खुशबू देता है. अगर उसमें कोई खुशबू नहीं है, तो वह कच्चा हो सकता है.
छिलके का रंग देखें: अच्छा खरबूज हल्के पीले या सुनहरे रंग का होता है. बहुत ज्यादा हरा रंग कच्चेपन का संकेत है.
वजन महसूस करें: अपने आकार के हिसाब से भारी खरबूज ज्यादा रसदार और मीठा होता है.
हल्का दबाव डालें: डंठल की तरफ हल्का सा दबाने पर थोड़ा नरम महसूस होना चाहिए.
आवाज पर ध्यान दें: थपथपाने पर हल्की खोखली आवाज आए तो समझिए अंदर से पका हुआ है.
गर्मी में खरबूज खाने के 5 बड़े फायदे
1. शरीर को हाइड्रेट रखता है: खरबूज में लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है.
2. पाचन में मददगार: इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है और कब्ज की समस्या कम करती है.
3. त्वचा के लिए फायदेमंद: विटामिन A और C से भरपूर होने के कारण यह त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाता है.
4. दिल की सेहत का ख्याल: इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है.
5. वजन घटाने में सहायक: कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने के कारण यह पेट भरने का एहसास देता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है.
कैसा खरबूज बिल्कुल न खरीदें
बहुत ज्यादा नरम या दबा हुआ खरबूज एकदम न खरीदें. यह ज्यादा पका या सड़ा हुआ हो सकता है.
कटे-फटे या दरार वाले खरबूज भी नहीं खरीदने चाहिए. इनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं.
अगर मीठी खुशबू की जगह खट्टा या अजीब गंध आ रही हो, तो उसे न खरीदें.
बहुत हल्का खरबूज अंदर से खराब हो सकता है.
बहुत ज्यादा चमकदार छिलके वाला खरबूज भी खरीदने से बचें. कभी-कभी केमिकल या वैक्स की परत भी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: