किचन में रखी इस चीज से गलकर खुद ही निकल जाएगी पेट की जिद्दी चर्बी, एक बार ट्राई करके तो देखें

अजवाइन को आयुर्वेद में पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रात में एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इसे उबालकर छान लें. इस पानी को खाली पेट पीने से पाचन मजबूत होता है.

Belly fat
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST
  • पेट की जिद्दी चर्बी कैसे कम कर सकते हैं
  • पेट की चर्बी अजवाइन से होगी कम

बैली फैट एक ऐसी समस्या है, जो महिला या पुरुष, किसी को भी हो सकती है. एक बार यह बढ़ने लगे और ध्यान न दिया जाए तो सिर्फ तोंद ही नहीं निकलती, बल्कि इसकी वजह से कई बीमारियां व्यक्ति को घेर लेती हैं. यह सिर्फ शरीर की बनावट को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि धीरे-धीरे आत्मविश्वास पर भी असर डालने लगती है. सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि पेट की चर्बी बाकी हिस्सों की तुलना में आसानी से कम नहीं होती. हालांकि राहत की बात यह है कि अगर समय रहते सही खानपान, नियमित दिनचर्या और कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जाएं, तो इस पर काफी हद तक कंट्रोल पाया जा सकता है और शरीर को फिर से फिट और एक्टिव बनाया जा सकता है.

दिन की शुरुआत गुनगुना पानी और नींबू से करें
पेट की चर्बी कम करने के लिए सबसे आसान उपाय है सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना. इसमें आधा नींबू निचोड़कर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है. यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी मदद करता है. अगर चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिलाया जा सकता है. इसे रोजाना पीने से धीरे-धीरे पेट हल्का महसूस होने लगता है और फैट बर्निंग प्रोसेस एक्टिव होता है.

अजवाइन का पानी पेट की चर्बी का रामबाण इलाज
अजवाइन को आयुर्वेद में पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रात में एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह इसे उबालकर छान लें. इस पानी को खाली पेट पीने से पाचन मजबूत होता है और शरीर में जमा फैट कम करने में मदद मिलती है. गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी इससे कम होती है.

फैट बर्निंग का नेचुरल तरीका दालचीनी और शहद
दालचीनी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है. एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं और रोज सुबह या रात को पिएं. यह मिश्रण शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करता है और अनावश्यक फैट जमा होने से रोकता है. लंबे समय तक इसका सेवन करने से पेट की चर्बी कम होने में मदद मिलती है.

हल्का व्यायाम और पैदल चलना आदत बना लें
घरेलू उपायों के साथ-साथ हल्की फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है. रोजाना कम से कम 30-40 मिनट पैदल चलना पेट की चर्बी कम करने में सबसे प्रभावी माना जाता है. सीढ़ियां चढ़ना, योगासन जैसे कपालभाति, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार भी पेट की चर्बी कम करने में मदद करते हैं. लगातार बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए यह आदत और भी जरूरी हो जाती है.
 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED