Bhang Hangover Remove Tips: भांग हो गई है ज्यादा, खा लें यह 1 चीज... उतर जाएगा सारा नशा

अगर आपको लगता है कि भांग सेहत के लिए फायदेमंद है, तो यह भी जान लें कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसान पहुंचा सकता है. इसके अधिक सेवन से सिरदर्द, गैस की समस्या या उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. आज हम आपको इसका नशा उतारने का तरीका बताएंगे.

Bhang Hangover Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:05 PM IST

HOW TO REMOVE BHANG NASHA GINGER REMEDY TIPS HOLI 2026 होली का त्योहार रंग, गुलाल, पिचकारी और तरह-तरह के व्यंजनों के बिना अधूरा है. वैसे ही यह त्योहार भांग और ठंडाई के बिना भी अधूरा सा लगता है. लोग इस दिन भांग से अलग-अलग तरह के व्यंजन बनाते हैं. कुछ लोग भांग को ठंडाई में मिलाकर पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसके पेड़े बनाते हैं.

हालांकि भांग का नशा दूसरे नशीले पदार्थों के मुकाबले कम हानिकारक माना जाता है, लेकिन इसका असर देर तक रह सकता है. शुरुआत में इसका पता नहीं चलता, लेकिन जैसे-जैसे नशा उतरता है, यह थकान और आलस को काफी हद तक बढ़ा देता है.

इस एक चीज से तुरंत उतरता है भांग का नशा
वह चीज है अदरक का अर्क. भांग दिमाग के रिसेप्टर्स पर असर डालती है, जिससे चक्कर, घबराहट, उलझन, तेज धड़कन या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अदरक के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. यह सीधे दिमाग पर असर करके नशा नहीं उतारता, लेकिन शारीरिक दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकता है.

अदरक कैसे मदद कर सकता है?

  • अदरक प्राकृतिक रूप से पाचन तंत्र को शांत करता है. अगर भांग के सेवन के बाद उल्टी जैसा महसूस हो रहा हो, तो अदरक का रस या चाय राहत दे सकती है.
  • अगर पेट में कोई दिक्कत हो, तो अदरक का अर्क गैस, अपच या पेट दर्द को कम करने में सहायक माना जाता है.
  • साथ ही अदरक का अर्क पानी में मिलाकर या हर्बल चाय के रूप में लेने से बेचैनी कम हो सकती है और शरीर को थोड़ा आराम मिलता है.

क्या अदरक नशा पूरी तरह उतार देता है?

अदरक तुरंत भांग का नशा खत्म नहीं करता, लेकिन इसके असर को धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है. यह शरीर को शांत करता है, जिससे नशे के लक्षण कम महसूस होते हैं.

अगर नशा ज्यादा हो जाए तो क्या करें?

  • शांत जगह पर बैठें या लेट जाएं.
  • ज्यादा घबराहट हो तो लेटकर गहरी सांस लें.
  • हाइड्रेटेड रहने के लिए खूब पानी या नींबू पानी पिएं.
  • कुछ मीठा खा लें.
  • अगर तेज धड़कन, बेहोशी या गंभीर परेशानी हो, तो नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED