फ्रीजर में बाहर तक जम गई है बर्फ? इस ट्रिक से चुटकियों में पिघलाएं, 10 मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा

फ्रीजर में बर्फ जमने की सबसे बड़ी वजह है नमी (moisture). जब भी आप बार-बार फ्रिज खोलते हैं, बाहर की गर्म और नम हवा अंदर जाती है. यह हवा ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है और धीरे-धीरे बर्फ की परत बन जाती है. 

fridge maintenance tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:50 AM IST
  • 10 मिनट में पिघलाएं जमी हुई बर्फ
  • घर पर करें आसान सफाई

फ्रीजर खोलते ही अगर आपको भी पहाड़ जैसी जमी बर्फ दिखती है, तो समझ लीजिए आपका फ्रिज सफाई और सही मेंटेनेंस मांग रहा है. यह समस्या लगभग हर घर में कभी न कभी होती है. कई लोग इसे ठीक करने के लिए प्रोफशनल्स हायर करते हैं लेकिन इस घरेलू नुस्खे की मदद से आप सिर्फ 10 मिनट में जमी हुई बर्फ को पिघला सकते हैं.

क्यों जमती है फ्रीजर में बर्फ?
फ्रीजर में बर्फ जमने की सबसे बड़ी वजह है नमी (moisture). जब भी आप बार-बार फ्रिज खोलते हैं, बाहर की गर्म और नम हवा अंदर जाती है. यह हवा ठंडी सतह से टकराकर पानी की बूंदों में बदल जाती है और धीरे-धीरे बर्फ की परत बन जाती है. 

इसके अलावा कुछ और कारण भी होते हैं जैसे

  • दरवाजा ठीक से बंद न होना- गैप होने पर लगातार हवा अंदर जाती रहती है

  • गर्म खाना सीधे फ्रीजर में रखना- इससे भाप बनती है जो बर्फ में बदलती है

  • डोर गैसकेट (रबर) खराब होना

  • डिफ्रॉस्ट सिस्टम में खराबी (ऑटो-डिफ्रॉस्ट फ्रिज में)

समय के साथ यह पतली परत मोटी होकर “पहाड़” जैसी बर्फ बन जाती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है.

10 मिनट में ऐसे पिघलाएं जमी बर्फ

स्टेप 1: फ्रिज बंद करें और प्लग निकालें- सुरक्षा के लिए सबसे पहले बिजली बंद करना जरूरी है.

स्टेप 2: फ्रीजर खाली करें- सारा सामान बाहर निकाल लें ताकि सफाई आसानी से हो सके.

स्टेप 3: गर्म पानी का इस्तेमाल करें- एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसे फ्रीजर के अंदर रख दें. गर्म भाप से बर्फ तेजी से पिघलने लगेगी.

स्टेप 4: दरवाजा बंद कर दें- 5 मिनट के लिए फ्रीजर का दरवाजा बंद रखें. इससे अंदर भाप भर जाएगी और बर्फ ढीली हो जाएगी.

स्टेप 5: हल्के हाथ से बर्फ हटाएं- अब स्पैटुला या प्लास्टिक स्क्रेपर से धीरे-धीरे बर्फ निकालें. बर्फ हटाने के लिए कभी भी चाकू या नुकीली चीज का इस्तेमाल न करें. आखिर में फ्रीजर को पूरी तरह सुखाकर फिर से चालू करें.

किन बातों का रखें ध्यान?
फ्रीजर का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें.
गर्म खाना सीधे अंदर न रखें, पहले ठंडा होने दें.
डोर सील (रबर) की नियमित जांच करें.
महीने में एक बार हल्की सफाई जरूर करें.

क्यों जरूरी है समय पर बर्फ हटाना?

  • कूलिंग कम हो सकती है

  • बिजली का बिल ज्यादा आने लगता है

  • खाने की चीजें ठीक से फ्रीज नहीं हो पातीं

  • फ्रिज की लाइफ कम हो सकती है

गर्मियों में फ्रिज का टेम्परेचर कितना रखना चाहिए?
तेज गर्मी के मौसम में फ्रिज का तापमान सही रखना बेहद जरूरी होता है, ताकि उस पर ज्यादा दबाव न पड़े और किसी तरह की खराबी या खतरे से बचा जा सके. फ्रिज सेक्शन का तापमान लगभग 3°C से 5°C के बीच सेट करना बेहतर माना जाता है, जबकि फ्रीजर को -18°C या उससे कम पर रखना चाहिए.

गर्मी में फ्रिज की सफाई कब और कैसे करनी चाहिए?
गर्मी में हर 2-3 हफ्ते में फ्रिज की सफाई जरूर करें. इससे फ्रिज से बदबू नहीं आएगी और कूलिंग भी ठीक बनी रहेगी. फ्रिज को हमेशा बंद करके ही साफ करें. गर्मी शुरू होने से पहले कंडेनसर और कॉइल की सफाई करें. साथ ही वाटर फिल्टर भी बदल दें.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!

    RECOMMENDED