How to Remove Lizards from Home: 5 से 10 मिनट में घर के कोने-कोने से दुम दबाकर भाग जाएंगी छिपकलियां, अपनाएं प्याज और सुई-धागे का ये जादुई नुस्खा

Chipkali Bhagane ka Tarika: यदि आप घर में छिपकलियों के जमावड़े से परेशान हैं तो आप प्याज और सुई-धागे का जादुई नुस्खा अपनाकर इन्हें भगा सकते हैं. यहां हम आपको छिपकलियों को भगाने के लिए और कई घरेलू उपाय बता रहे हैं. 

Chipkali Bhagane ka Tarika
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST

यदि आपके घर के किचन, स्टोर रूम और बाथरूम में छिपकलियों के जमावड़ा हो गया है और आप परेशान हैं तो आपकी इस समस्या को सुई-धागे का जादुई नुस्खा दूर कर सकता है. यहां हम आपको छिपकलियों को घर से तुरंत भगाने के लिए और कई घरेलू उपाय बता रहे हैं. दीवारों पर रेंगती छिपकली को देखकर कई बार लोग काफी डर जाते हैं. किचन में छिपकलियों का होना खतरनाक हो सकता है. छिपकलियां जब खाने की जगह या किचन स्लैब पर घूमती हैं तो गंदगी फैला सकती हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. खाने में छिपकली गिर गई है और गलती से इस भोजन को कोई खा ले यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक होता है.   

1. प्याज और सुई-धागे का नुस्खा
छिपकलियों को प्याज की तीखी गंध पसंद नहीं होती. ऐसे में आप इन्हें भगाने के लिए प्याज और सुई-धागे का नुस्खा अपना सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले प्याज का छिलका उतारना होगा. इसके बाद इस प्याज के ऊपरी हिस्से या छोटे टुकड़ों को सुई-धागे की मदद से एक माला की तरह पिरोनो होगा. अब इसे किचन के प्रवेश द्वार,  खिड़कियों या उन जगहों पर टांगना होगा, जहां से छिपकलियां घर के अंदर आती हैं. प्याज की गंध के कारण छिपकलियां उस रास्ते से आना बंद कर देंगी.

2. प्याज और लहसुन का स्प्रे
छिपकलियों को प्याज और लहसुन में मौजूद सल्फर की गंध पसंद नहीं होती है. आप प्याज और लहसुन का स्प्रे बनाकर छिपकलियों को भगाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक प्याज और चार से पांच लहसुन की कलियों का रस निकालकर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस स्प्रे को उन जगहों पर छिड़कें जहां छिपकलियां ज्यादा छिपती हैं या आती हैं. इस स्प्रे की तेज गंध छिपकलियों के लिए असहनीय होती है, जिससे वे उस जगह को छोड़कर भाग जाती हैं. सप्ताह में दो से तीन बार इस स्प्रे का इस्तेमाल करने पर छिपकलियों से छुटकारा मिल जाएगा.

3. काली मिर्च का स्प्रे 
घर से छिपकलियों को भगाने के लिए आप काली मिर्च के स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच काली मिर्च पाउडर मिलाकर घोल तैयार करना होगा. फिर इस इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में भरकर दीवारों के कोनों व किचन एरिया में स्प्रे करें. इससे छिपकलियां घर में नहीं आएंगी, जो पहले से हैं वे भी भाग जाएंगी. आप कपूर और डिटॉल का मिश्रण बनाकर भी स्प्रे कर सकते हैं. इसकी तेज गंध छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है. 

4. कपूर की गोलियां
आप कपूर और डिटॉल का मिश्रण बनाकर भी स्प्रे कर सकते हैं. इसकी तेज गंध छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है. आप कपूर की गोलियों का भी इस्तेमाल छिपकलियों के भगाने के लिए कर सकते हैं. कपूर की गोलियों को घर के उन स्थानों पर रखें, जहां छिपकलियों का आना-जाना अधिक होता हो. 

5. अंडे के छिलके
छिपकलियों को भगाने के लिए आप अंडे के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. छिपकलियों को अंडे की गंध पसंद नहीं होती. ऐसे में अंडे के खाली छिलकों का इस्तेमाल असरदार होता है. आप अंडे के छिलकों को घर के कोनों, खिड़कियों, दरवाजों और किचन स्लैब के आसपास रख दें. हर दो से तीन दिनों में अंडे के छिलकों को बदलते रहें, ताकि इनकी गंध बनी रहे और असर जारी रहे.


 

Read more!

RECOMMENDED