How to Store Paneer: पनीर को कई दिनों तक रखना है फ्रेश और मुलायम, तो फ्रिज में ऐसे करें स्टोर

How to Store Paneer: कई बार बाजार से जरूरत से ज्यादा पनीर खरीद लिया जाता है, लेकिन एक-दो दिन बाद ही वह फ्रिज में सूखने, सख्त होने या स्वाद खोने लगता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि पनीर को लंबे समय तक ताजा कैसे रखा जाए.

How to Store Paneer
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST
  • पनीर स्टोर करने का सही तरीका क्या है?
  • कैसे पहचानें कि पनीर खराब हो चुका है?

पनीर लोगों की सबसे पसंदीदा चीजों में से एक है. चाहे शाही पनीर बनाना हो, भुर्जी तैयार करनी हो या फिर सैंडविच, पनीर का इस्तेमाल कई तरह की डिश में किया जाता है. लेकिन इसकी शेल्फ लाइफ इतनी कम होती है कि इसे ज्यादा दिनों तक स्टोर करने से खराब हो सकता है. अगर आप चाहते हैं कि फ्रिज में रखा पनीर लंबे समय तक फ्रेश रहे, तो बस एक आसान-सी ट्रिक फॉलो करें फिर देखें मार्केट से खरीदा हुआ पनीर कैसे हफ्तों तक एकदम फ्रेश रहेगा.

पनीर जल्दी खराब क्यों हो जाता है?
पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है, इसलिए इसमें नमी अधिक होती है. अगर इसे खुला छोड़ दिया जाए या गलत तरीके से फ्रिज में रखा जाए, तो यह खराब होने लगता है. कई बार ये इतना शख्त होजाता है कि स्वाद बदलने लगता है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में सही स्टोरेज बेहद जरूरी है.

पानी में डुबोकर रखें, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश
अगर आपने मार्केट से पनीर खरीदा है और उसे तुरंत इस्तेमाल नहीं करना है, तो उसे एक साफ एयरटाइट डिब्बे में रखकर पूरी तरह साफ और ठंडे पानी में डुबो दें. ध्यान रखें कि पनीर का कोई हिस्सा पानी से बाहर न रहे. इसके बाद डिब्बे को बंद करके फ्रिज में रख दें. यह तरीका पनीर की नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे वह जल्दी सूखता नहीं और कई दिनों तक मुलायम बना रहता है.

रोजाना पानी बदलना न भूलें
अगर पनीर को कई दिनों तक स्टोर करना है, तो हर दिन या एक दिन छोड़कर पानी बदलना भी जरूरी है. ताजा पानी डालने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा कम होता है और पनीर लंबे समय तक सुरक्षित रहता है.

एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल
पनीर को कभी भी खुला या केवल पॉलीथिन में रखकर फ्रिज में न छोड़ें. इससे वह फ्रिज की दूसरी चीजों की गंध सोख सकता है और जल्दी सूख भी सकता है. हमेशा साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. इससे पनीर का स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर बने रहते हैं.

कितने दिन तक सुरक्षित रह सकता है?
अगर पनीर को साफ पानी में डुबोकर एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रखा जाए और समय-समय पर पानी बदला जाए, तो यह सामान्य तौर पर 7-8 दिन तक अच्छी स्थिति में रह सकता है. हालांकि, अगर पनीर से खट्टी गंध आने लगे, रंग बदल जाए या उसकी सतह चिपचिपी महसूस हो, तो उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

फ्रीजर में रखना है तो ऐसे करें
अगर पनीर को लंबे समय तक स्टोर करना है, तो उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एयरटाइट फ्रीजर बैग या कंटेनर में रख सकते हैं. इस्तेमाल करने से पहले उसे फ्रिज में धीरे-धीरे डीफ्रॉस्ट करें और फिर कुछ देर गुनगुने पानी में रखें. इससे उसकी नरमी काफी हद तक वापस आ जाती है.

 

Read more!

RECOMMENDED