हर घर में हमेशा कुछ जेनरिक दवाइयां मिल जाती है. लेकिन जब दवाइयां खत्म हो जाती है तो उसके खाली पैकेट को कूड़े में फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दवाइयों के ये खाली पैकेट बड़े काम के हैं. इससे अकी जिंदगी आसान हो जाएगी. दवाइयों के इस खाली पैकेट से कई तरह के काम किए जा सकते हैं. अगर आप भी दवाइयों के पैकेट फेंक देते हैं तो थोड़ा ठहरिए. इन पैकेटों का आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं किन चीजों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
जली हुई कड़ाही की सफाई-
जली हुई कड़ाही की सफाई में दवाइयों के खाली पैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे जिद्दी दाग आसानी से खत्म हो जाते हैं. दवाइयों के खाली पैकेज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर स्क्रबर की तरफ इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गंदगी और जिद्दी दाग को मिटाने में मदद मिलती है.
गैस स्टोव के कोनों की सफाई-
गैस स्टोव के बटन, बर्नर के आसपास गंदगी जम जाती है. जिसे साफ करना काफी मुश्किल होता है. ऐसे में दवाइयों के खाली पैकेज के पतले किनारे से इन जगहों की सफाई की जा सकती है. इसकी मदद से आसानी से उन जगहों की सफाई हो जाती है, जहां आम स्क्रबर नहीं पहुंच पाते हैं.
कैंची और नेल कटर की धार बढ़ाने में-
दवाइयों के खाली पैकेड नेल कटर और कैंची की धार तेज करने के काम में भी आती है. दवाइयों के खाली पैकेट को कैंची से कई बार काकर देखें. इससे ब्लेड की धार अच्छी होती है. इसी तरह से मिक्सी की ब्लेड की धार बढ़ाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
गार्डनिंग में हो सकता है इस्तेमाल-
अगर आपको गार्डनिंग पसंद है तो दवाइयों के खाली पैकेट आपके लिए बहुत बड़े काम के हैं. खाली पैकेटों का इस्तेमाल बीज रखने के लिए भी कर सकते हैं. इसमें बीज रखने से वो नमी से सेफ रहेंगे.
ये भी पढ़ें: