Father's Day Special: स्टेटस और गिफ्ट्स हैं ओवर रेटिड.. ऐसे बनाएं फादर्स डे स्पेशल, तैयार करें पर्सनली टेलर्ड प्लान

अक्सर फादर्स डे पर लोग कोई स्टेटस लगा देते हैं या कोई गिफ्ट दे देते हैं. फिर सोचते हैं हो गया फादर्स डे. लेकिन ये सब बेकार है. असली फादर्स डे का मजा तब है, जब सुबह से शाम तक आप अपना समय पापा के लिए निकालें. एक पूरा प्लान उसके लिए पर्सनल तौर पर तैयार करें.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:07 PM IST

फादर्स डे आते ही लोग अपने पापा के लिए कोई खास गिफ्ट खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं. कोई घड़ी देता है, कोई कपड़े खरीदता है तो कोई महंगे गैजेट्स देने की सोचता है. लेकिन पापा के लिए सबसे कीमती गिफ्ट  कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि अपने बच्चों का समय और प्यार होता है. अगर आप इस फादर्स डे अपने पापा को सही में खुश करना चाहते हैं, तो उनके साथ कुछ खास पल बिताने की कोशिश करें. अब कैसे बिताएंगे पूरा दिन, जो चलिए बताते हैं प्लान.

दिन की शुरुआत मोमेंट्स के साथ

फादर्स डे की शुरुआत पापा की पसंद से करें. सुबह उठकर उनके साथ टहलने जाएं या उनके लिए चाय और कॉफी बनाकर दें. अगर आपको खाना बनाना आता है तो उनकी पसंद का नाश्ता तैयार कर सकते हैं. जरूरी नहीं कि सब कुछ परफेक्ट हो, लेकिन आपकी केवल कोशिश ही उनके लिए काफी है. दिन की शुरुआत में मिली यह प्यार की सिप उनके दिन को बेहतर बना सकता है.

दोपहर मतलब पुरानी यादों की डोज़

दोपहर का समय परिवार के साथ बिताने के लिए सबसे अच्छा हो सकता है. पुराने फोटो एलबम निकालें और बचपन की तस्वीरें देखें. उन तस्वीरों से जुड़े मजेदार किस्सों को दोबारा ताजा करें. अक्सर मम्मी-पापा को अपने बच्चों के बचपन की बातें याद करना बहुत पसंद होता है. यह टाइम पूरी फैमिली के सभी मेंबर्स के साथ यादों को वापस लाने के लिए सही होगा.

शाम में कुछ रंगीन चुस्कियां

शाम को पापा के साथ उनकी पसंदीदा फिल्म देखने का प्लान बनाएं. चाहे वह कोई पुरानी क्लासिक फिल्म हो या नई रिलीज हुई मूवी, साथ बैठकर फिल्म देखने का मजा अलग ही होता है. इस दौरान हल्के-फुल्के स्नैक्स और बातचीत माहौल को और भी खुशनुमा बना सकते हैं. ऐसे छोटे-छोटे पल अक्सर जिंदगीभर याद रहते हैं.

डिनर में दें जादू की झप्पी

रात के खाने को भी खास बनाया जा सकता है. पापा से उनकी पसंदीदा डिश के बारे में पूछें और कोशिश करें कि पूरा परिवार मिलकर उसे तैयार करे. साथ में खाना बनाना और फिर एक साथ बैठकर खाना, रिश्तों को मजबूत बनाने का बेहतरीन तरीका है. इससे परिवार में अपनापन और बढ़ता है.

सोने से पहले प्यार वाली किस्सी

दिन के आखिर में पापा के लिए एक छोटा सा नोट लिखें. उसमें अपने दिल की बात कहें और बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं. उन्होंने जो कुछ भी आपके लिए किया उसके लिए थैंक्स करें. यकीन मानिए, आपके शब्द किसी भी महंगे उपहार से ज्यादा उनके दिल को छू सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED