Advertisement

ऑनलाइन खाना न मंगवाना पड़ा भारी! इसी पर हो गया झगड़ा और मारपीट, रिश्ता तलाक तक पहुंचा 

दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक ठाक चला. एक दिन पति ने पत्नी के लिए बाजार से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर दिया. खाना खाने के बाद पत्नी को बाजार के खाने का स्वाद लग गया. पत्नी फिर हर रोज पति से बाजार से खाना मंगाने की जिद करने लगी.

Husband wife fight
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST
  • दोनों में हो गई मारपीट 
  • पत्नी चली गई मायके 

उत्तर प्रदेश के आगरा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. ऑनलाइन खाना मांगने को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया. पत्नी को ऑनलाइन बाजार से खाना मंगाकर खाने का बेहद शौक है. पति रोज रोज ऑनलाइन खाना मंगाने की मना करता था. एक दिन पति ने ऑनलाइन खाना मंगवाने से मना कर दिया. बस फिर क्या था पत्नी नाराज हो गई और पति से झगड़ा हो गया. पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में तलाक तक की नौबत आ गई.

दोनों में हो गई मारपीट 
बता दें, दोनों में मारपीट हो गई और युवती अपने मायके चली गई है. युवती ने पुलिस से पति की शिकायत भी की. पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र में रेफर कर दिया है. जानकारी के मुताबिक जनपद आगरा के रहने वाले युवक युवती का विवाह 2024 में हुआ था.

दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. शादी के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक ठाक चला. एक दिन पति ने पत्नी के लिए बाजार से ऑनलाइन खाना ऑर्डर कर दिया. खाना खाने के बाद पत्नी को बाजार के खाने का स्वाद लग गया. पत्नी फिर हर रोज पति से बाजार से खाना मंगाने की जिद करने लगी. पति ने अपनी पत्नी को समझाया की रोज रोज बाहर का खाना खाने से स्वास्थ्य खराब हो सकती है और वे घर पर ही खाना बनाएं. इस बात से पत्नी नाराज हो गई. दोनों में आए दिन बाजार का खाना बुक करने को लेकर लड़ाई झगड़ा होना शुरू हो गया. एक दिन विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट हो गई.

पत्नी चली गई मायके 
गुस्साई पत्नी अपने मायके चली गई. वह पिछले 2 महीने (दिसंबर) से अपने मायके में ही रह रही है. पुलिस में शिकायत के बाद मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया. परामर्श केंद्र में दोनों पति पत्नी की काउंसलिंग की गई. काउंसलर डॉ. सतीश खिरवार ने बताया कि एक अजीब केस आया था, जिसमे 2024 में दोनों की शादी हुई थी. 

बता दें, लड़का किसी संस्था में प्राइवेट नौकरी करता है. काउंसलिंग के दौरान ही लड़के ने ये सारी बातें बताई. पत्नी ने बताया, “हम दोनों ने मिलकर खाना खाया था. मैंने पत्नी से कहा की रोज बाजार का खाना खाने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, इसलिए घर पर ही खाना बना लिया करो.”  बस इसी के बाद पत्नी ने झगड़ा कर लिया और मारपीट हो गई. पत्नी 2 महीने से अपने मायके में ही रह रही है. अब दोनों समझौता करवा दिया गया है. 

(अरविन्द शर्मा की रिपोर्ट) 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement