Advertisement

Viral Video: डिलीवरी ब्वॉय नहीं, बुजुर्ग निकला ब्लिंकइट का बैग लेकर.. बाइक-स्कूटी नहीं घोड़े को बनाया वाहन

राजस्थान का एक वीडियो वायरल हुआ है जहां एक बुजुर्ग को ब्लिंकइट का बैग लिए, घोड़े पर सवार होकर डिलीवरी करने के लिए जाते हुए देखा जा सकता है.

Source: @Kapil_Jyani_
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

क्विक कॉमर्स ऐप ब्लिंकइट एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि एक बेहद मज़ेदार और चौंकाने वाले वीडियो के कारण. अगर आपने कभी ब्लिंकइट से ऑर्डर किया है या आप इसके रेगुलर यूज़र हैं, तो आप जानते ही होंगे कि आमतौर पर डिलीवरी पार्टनर बाइक या साइकिल जैसे साधारण वाहनों से ऑर्डर पहुंचाते हैं. लेकिन वायरल वीडियो को देखने के बाद 'साधारण' शब्द की परिभाषा ही बदल जाती है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह राजस्थान का है. वीडियो में एक बुजुर्ग ब्लिंकइट का बैकपैक पहने हुए घोड़े पर सवार नजर आ रहा है. वह पूरे आत्मविश्वास के साथ सड़क पर घोड़े को सीधे आगे बढ़ाता हुआ दिखाई देता है. वीडियो किसी कार के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है और दिनदहाड़े सड़क पर यह नज़ारा लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसा भी रहा है.

क्या वाकई वीडियो रीयल है?
बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके का है, जहां सड़कें कच्ची हैं और बाइक से पहुंचना आसान नहीं. ऐसे में घोड़े का इस्तेमाल करना वहां की जरूरत भी हो सकता है और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा भी. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तविक डिलीवरी है या फिर किसी ने मजाकिया अंदाज में वीडियो बनाया है.

क्या बोले यूजर्स
वीडियो सामने आने के बाद लोग मज़ेदार कमेंट्स और मीम्स शेयर कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि 'राजस्थान में ट्रैफिक नहीं, परंपरा तेज़ है', तो कोई इसे 'इको-फ्रेंडली और शाही डिलीवरी' बता रहा है. कुछ यूज़र्स ने तो यह भी मज़ाक में लिखा कि अब ब्लिंकइट सच में हर जगह 10 मिनट में डिलीवरी के लिए कुछ भी कर सकता है.

कुल मिलाकर, यह वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिन जरूर बना रहा है दिया है. ब्लिंकइट से जुड़ा यह अनोखा और देसी अंदाज़ वाला नज़ारा एक बार फिर साबित करता है कि सोशल मीडिया पर कब, क्या और कैसे वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement