भारत में हर छत पर दिखते हैं वाटर टैंक, लेकिन विदेशों में क्यों नहीं? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में हर घर की छत पर पानी की टंकी होती है. जबकि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में छतों पर पानी की टंकियां दिखाई नहीं देती हैं. इसके पीछे क्या वजह होती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं.

Rooftop Water Tanks (Photo/AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:19 PM IST

भारत में शहरों से लेकर गांवों तक हर घर की छत पर पानी टंकी दिखना आम बात है. शहरों में तो बिना पानी टंकी के घर बनाना असंभव होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विदेशों में छत पर पानी की टंकियां नहीं होती हैं. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया से लेकर यूरोप के तमाम देशों में छतों पर पानी की टंकियां नहीं दिखती हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि जब छतों पर पानी की टंकियों नहीं होती हैं तो पानी स्कोर कैसे किया जाता है? चलिए इस उलझे सवाल का जवाब तलाशते हैं.

भारत में छत पर पानी की टंकी जरूरी-
भारत में ज्यादातर जगहों पर सप्लाई का पानी 24 घंटे नहीं आता है. तमाम जगहों पर टंकी में पानी आने का समय तय होता है. कुछ घंटों तक ही सप्लाई का पानी आता है. इसलिए लोग छतों पर पानी की टंकियां बनाते हैं, ताकि सप्लाई का पानी आने पर उसे स्टोर किया जा सके और उसका इस्तेमाल पूरे दिन किया जा सके. छतों पर टंकियां बनाना आसान होता है. धीरे-धीरे ये पूरे देश में एक चलन हो गया. अब हर घर के ऊपर पानी की टंकी दिखाई देती है.

विदेशों में छत पर क्यों नहीं होती पानी की टंकियां?
भारत में पानी को स्टोर करने के लिए छतों पर पानी की टंकी होती है. इससे सवाल उठता है कि क्या विदेशों में पानी स्टोर नहीं किया जाता है? तो इसका जवाब है कि विदेशों में भी पानी स्टोर किया जाता है. वहां भी स्टोर पानी की जरूरत होती है. लेकिन वहां हर घर की छत पर पानी की टंकी इसलिए नहीं होती हैं, क्योंकि उन देशों में बड़े-बड़े वॉटर टावर्स होते हैं. जिसमें पूरे इलाके के लिए पानी इकट्ठा होता है. एक ही वॉटर टावर में सैकड़ों घरों के लिए पानी स्टोर होता है. इसलिए हर घर के ऊपर पानी की टंकी नहीं होती है.

इतना ही नहीं, यूरोप के कई देशों में 24 घंटे पानी की सप्लाई होती है. पानी का प्रेशर भी अच्छा होता है. इसलिए पानी स्टोर करने की जरूरत नहीं होती है और छत पर टंकियों की भी जरूरत नहीं पड़ती है.

सर्दी ज्यादा पड़ना भी एक वजह-
अमेरिका और यूरोप में कड़ाके की ठंड पड़ती है. कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे तक चला जाता है. ऐसे में अगर पानी की टंकी छत पर होगी तो वो जम जाएगी. इससे टंकी और पाइपलाइन को भी नुकसान हो सकता है. इसलिए उन देशों में भूमिगत जल सिस्टम को प्राथमिकता दी जाती है. कई देशों में अंडरग्राउंड सिस्टम से घरों में पानी पहुंचता है. 

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED